Canada Cricket: क्रिकेट कनाडा अध्यक्ष अरविंदर खोसा के घर पर फायरिंग, पुलिस को रंगदारी का शक
Canada Cricket President: कनाडा में क्रिकेट कनाडा अध्यक्ष अरविंदर खोसा के घर पर बुधवार सुबह फायरिंग हुई। पुलिस इसे रंगदारी और बिश्नोई गैंग से जुड़ा मामला मान रही है। हमले में किसी को चोट नहीं आई।
- Written By: प्रिया सिंह
क्रिकेट कनाडा अध्यक्ष अरविंदर खोसा (सोर्स-सोशल मीडिया)
Canada Cricket President Khosa Attacked: कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। नवनिर्वाचित क्रिकेट कनाडा अध्यक्ष अरविंदर खोसा के घर को निशाना बनाया गया है। अज्ञात हमलावरों ने सरे स्थित उनके घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है जिससे इलाके में काफी दहशत है। यह पूरा मामला जबरन वसूली यानी रंगदारी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस की ताजा रिपोर्ट के अनुसार यह डरावनी घटना ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में हुई। न्यूटन इलाके में बुधवार सुबह करीब 4:40 बजे अज्ञात हमलावरों ने अचानक यह हमला किया। अरविंदर खोसा ने खुद इसकी पुष्टि की है और उनके घर पर पांच गोलियों के निशान मिले हैं।
खौफनाक फायरिंग की घटना से बचा पूरा परिवार
इस खौफनाक हमले के वक्त नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरविंदर खोसा का पूरा परिवार घर में सो रहा था। सुबह-सुबह अचानक हुई इस तेज फायरिंग की आवाज से पूरे न्यूटन इलाके में भारी हड़कंप मच गया। हमलावरों की खतरनाक गोलियां घर के मुख्य दरवाजे और कांच की खिड़कियों को चीरती हुई निकल गईं। सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि इस भयानक गोलीबारी में किसी की भी जान नहीं गई है। घर में मौजूद सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित बच गए हैं और किसी प्रकार की कोई चोट नहीं आई। हालांकि इस अचानक हुए हमले के बाद से खोसा परिवार और उनके आस-पड़ोस के लोग काफी ज्यादा डरे हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नेतन्याहू वही करेंगे जो मैं चाहूंगा…ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- समझौते कोई जल्दी नहीं
US Navy ने ओमान की खाड़ी में ईरानी तेल टैंकर को रोका, बदलवाया रास्ता, होर्मुज में तनाव और गहराया
India Italy Relations: ‘मेलोडी’ रील से इतर समझें हकीकत, आखिर भारत के लिए क्यों गेमचेंजर साबित होगा इटली?
ऑन-कैमरा अश्लील कमेंट्स फिर ब्रेकअप, इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी के ‘अनमैरिड’ रहने के पीछे की पूरी कहानी!
यह भी पढ़ें: Putin-Jinping की चीन में हुई मीटिंग, दोनों दिग्गजों के बीच क्या हुई बात? जानिए मुख्य बातें
भ्रष्टाचार और मैच फिक्सिंग जांच
यह जानलेवा हमला क्रिकेट कनाडा में हुए एक बहुत बड़े विवाद की जांच के ठीक कुछ हफ्तों बाद हुआ है। हाल ही में संगठन के अंदर भ्रष्टाचार, संगठित अपराध और मैच फिक्सिंग के बेहद गंभीर आरोप लगाए गए थे। इस जांच में क्रिकेट ब्रिटिश कोलंबिया के अध्यक्ष पद पर बैठे अरविंदर खोसा का नाम भी उछाला गया था। उन पर स्थानीय खिलाड़ियों के जरिए कुख्यात बिश्नोई गैंग से संबंध होने के बहुत गंभीर आरोप भी लगे थे। इस गैंग ने साल 2025 में कनाडाई राष्ट्रीय टीम के एक खिलाड़ी को बहुत गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। हालांकि अरविंदर खोसा इन सभी आरोपों को खारिज कर चुके हैं और पुलिस अब रंगदारी के एंगल से जांच कर रही है।
