-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Canada And Mexico Announced 25 Percent Tariff On America
दुनिया में शुरू हुआ टैरिफ वॅार, कनाडा और मैक्सिको ने किया जवाबी हमला; क्या भारत पर भी पड़ेगा असर?
- Written By: अमन उपाध्याय
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया कि अगर कनाडा और मैक्सिको जवाबी कदम उठाते हैं, तो अमेरिका अपने टैरिफ़ और बढ़ा सकता है। वहीं, मैक्सिको और कनाडा ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए टैरिफ़ लगाने की घोषणा की है।

कनाडा ने अमेरिका पर किया 25 फिसदी टैरिफ लगाने की घोषणा, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 25 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कड़ा जवाब दिया है। ट्रूडो ने कहा कि कनाडा भी अमेरिका को उचित प्रतिक्रिया देगा और 155 बिलियन डॉलर मूल्य के अमेरिकी उत्पादों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाएगा। यह टैरिफ मंगलवार से 30 बिलियन डॉलर के सामान पर लागू होगा, जबकि अगले 21 दिनों में 125 बिलियन डॉलर मूल्य के अन्य उत्पादों पर भी शुल्क बढ़ाया जाएगा।
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ के जवाब में जवाबी टैरिफ लगाने की घोषणा की है। इस स्थिति को देशों के बीच व्यापारिक संघर्ष के रूप में देखा जा रहा है, जिसे ‘टैरिफ़ वॉर’ (Tariff War) कहा जा रहा है।
ट्रूडो ने लगाया 25% टैरिफ़
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने डोनाल्ड ट्रंप की कार्रवाई को मुक्त व्यापार समझौते (FTA) का उल्लंघन करार दिया है। इसके जवाब में कनाडा ने अमेरिकी वस्तुओं पर 25% टैरिफ़ लगाने की घोषणा की है। एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान ट्रूडो ने इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि यह कदम व्यापारिक संतुलन बनाए रखने के लिए आवश्यक है। वहीं, ट्रूडो ने एक बार फिर दोहराया कि कनाडा पर लगाए गए टैरिफ से न केवल कनाडाई अर्थव्यवस्था प्रभावित होगी, बल्कि इससे अमेरिकी नौकरियों को भी खतरा हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
केमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
क्या बोली मैक्सिको की राष्ट्रपति
मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने अमेरिका द्वारा लगाए गए नए टैरिफ़ के जवाब में कड़े कदम उठाने की घोषणा की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मैक्सिको अपने आर्थिक हितों की रक्षा के लिए प्रतिशोधी टैरिफ़ और अन्य नीतिगत उपाय लागू करेगा। इसके साथ ही, शिनबाम ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस आरोप को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि मैक्सिकन सरकार का आपराधिक संगठनों से संबंध है।
विदेश की अन्य ख़बरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
फेंटानिल दवा के मुद्दे पर उन्होंने अमेरिका को सलाह दी कि यदि वहां की सरकार और एजेंसियां इस समस्या पर चर्चा करना चाहती हैं, तो उन्हें पहले अपने ही शहरों में नशीली दवाओं की खुलेआम बिक्री को रोकना चाहिए, जिसे वे अभी तक प्रभावी रूप से नियंत्रित नहीं कर पाए हैं।
टैरिफ़ वॅार से होगा ये नुकसान
टैरिफ़ से जुड़े इन फ़ैसलों का वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ने की संभावना है। येल यूनिवर्सिटी के बजट लैब के विश्लेषण के अनुसार, इससे औसत अमेरिकी परिवार को टैक्स से मिलने वाले लाभ में लगभग 1,170 डॉलर की कमी हो सकती है।एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस कदम से आर्थिक विकास की गति धीमी हो जाएगी और महंगाई बढ़ने की आशंका है। साथ ही, कनाडा, मैक्सिको और चीन की संभावित जवाबी कार्रवाइयों से स्थिति और भी खराब हो सकती है।
भारत पर पड़ेगा ये असर
विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप द्वारा टैरिफ़ बढ़ाने से भारतीय निर्यातकों को भारी नुकसान हो सकता है। इससे कई वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि होने की संभावना है। आईटी सेवाओं और दवा उद्योग जैसे क्षेत्रों पर महंगाई का नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। भारत के लिए यह ज़रूरी होगा कि वह इस स्थिति के प्रति सतर्क रहे। इससे निपटने के लिए नए व्यापारिक साझेदारों की तलाश करनी होगी और बाजार को अधिक विविध बनाना होगा।
Canada and mexico announced 25 percent tariff on america
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














