बेंजामिन नेतन्याहू की मौत की खबरें सच या अफवाह? कॉफी शॉप वाले वीडियो को AI ने बताया 'Deepfake'

Netanyahu Coffee House Video: इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की मौत की अटकलों के बीच उनका एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के AI 'ग्रोक' ने इसे पूरी तरह से 'डीपफेक' बताया है।
Are Reports of Benjamin Netanyahu's Death True or Just Rumors? AI Identifies Coffee Shop Video as a 'Deepfake'
बेंजामिन नेतन्याहू, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Israeli PM Benjamin Netanyahu Death Rumours: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सलामती को लेकर पिछले एक सप्ताह से सोशल मीडिया पर सस्पेंस बना हुआ है। ईरानी हमले में उनकी मौत की अफवाहों के बीच अब एक नया वीडियो सामने आया है, जिसने विवाद को और हवा दे दी है। नेतन्याहू ने खुद को जीवित और स्वस्थ दिखाने के लिए एक कॉफी हाउस का वीडियो साझा किया था, जिसे अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और सोशल मीडिया यूजर्स ने 'नकली' या 'डीपफेक' करार दिया है।

नेतन्याहू की अनुपस्थिति और मौत की अफवाहें

पिछले करीब एक सप्ताह से बेंजामिन नेतन्याहू सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए थे, जिससे उनकी अनुपस्थिति को लेकर कयासों का बाजार गर्म था। इसी बीच सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें वायरल हुईं कि ईरानी हमले में उनकी मौत हो चुकी है। इन अटकलों को और मजबूती तब मिली जब पहले एक वीडियो सामने आया था जिसमें उनके बाएं हाथ में छह उंगलियां दिखाई दी थीं, जिसे तकनीकी छेड़छाड़ माना गया।

'मैं तो कॉफी के लिए मर रहा हूं'

अफवाहों पर विराम लगाने के लिए रविवार को नेतन्याहू के आधिकारिक 'एक्स' खाते से एक नया वीडियो पोस्ट किया गया। इस वीडियो में उन्हें एक कैफे में कॉफी लेते हुए देखा जा सकता है। जब वीडियोग्राफर उनसे उनकी मौत की खबरों के बारे में पूछता है, तो नेतन्याहू हंसते हुए जवाब देते हैं, 'मैं तो कॉफी के लिए ही मर रहा हूं।' इस दौरान उन्होंने अपने दोनों हाथ उठाकर दिखाए और मजाक में कहा कि अगर कोई उंगलियां गिनना चाहता है तो गिन सकता है। यह वीडियो स्पष्ट रूप से उन खबरों पर तंज था जिनमें उनकी उंगलियों की संख्या और मौत का दावा किया गया था।

AI ग्रोक का चौंकाने वाला दावा

हालांकि, इस वीडियो के जारी होने के कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के एआई चैटबॉट 'ग्रोक' ने इसे पूरी तरह से 'डीपफेक' करार दे दिया। ग्रोक ने एक यूजर के सवाल के जवाब में कहा कि वह 100 प्रतिशत सुनिश्चित है कि यह एक उन्नत एआई तकनीक से बना काल्पनिक वीडियो है। ग्रोक के अनुसार, नेतन्याहू का किसी सार्वजनिक कैफे में बैठकर संवेदनशील सैन्य ऑपरेशनों पर चर्चा करना वास्तविक नहीं हो सकता। एआई ने यह भी कहा कि भले ही वीडियो देखने में असली लगे लेकिन इसकी कहानी पूरी तरह से एआई जनरेटेड है।

यूजर्स ने पकड़ीं वीडियो की 'गलतियां'

ग्रोक के अलावा कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भी वीडियो की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए हैं। कुछ यूजर्स ने गौर किया कि जब नेतन्याहू कॉफी कप की ओर देखते हैं तो उनके चेहरे का आकार गोल से बदलकर अंडाकार हो जाता है। इसके अलावा, कप के अंदर कॉफी का गुरुत्वाकर्षण के विपरीत स्थिर रहना और पीछे खड़े एक ग्राहक का मास्क पहने होना भी संदेह पैदा कर रहा है।

हालांकि इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने इन सभी दावों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें झूठी अफवाह बताया है। तुर्की की समाचार एजेंसी अनादोलू से बातचीत में PMO ने स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह फेक खबर है और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बिल्कुल स्वस्थ हैं। साथ ही कार्यालय ने यह भी बताया कि 13 मार्च को जारी किए गए वीडियो में नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर की टिप्पणी का जवाब देते हुए अपना संदेश दिया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com