-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Bangladesh Hindu Priest Nayan Das Body Found Coxs Bazar Tensions
बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या, पहाड़ी पर पेड़ से लटका मिला पुजारी का शव, 3 दिन पहले हुआ था लापता
- Written By: अक्षय साहू
Bangladesh News: बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में हिंदू पुजारी नयन दास का शव पेड़ से लटका मिलने से हड़कंप मच गया है। तीन दिन से लापता पुजारी की मौत ने सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बांग्लादेश में हिंदू पुजारी की हत्या (सोर्स- सोशल मीडिया)
Hindu Priest Killed in Bangladesh: बांग्लादेश के कोक्स बाजार पहाड़ी इलाके में एक हिंदू पुजारी का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में तनाव और चिंता का माहौल बन गया है। मृतक की पहचान नयन दास के रूप में हुई है, जो स्थानीय नाग पंचमी मंदिर में पुजारी के तौर पर कार्यरत थे। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना कोक्स बाजार सदर उपजिला के खुरुशखुल यूनियन के एक दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र में सामने आई। स्थानीय पुलिस के मुताबिक शव बुधवार दोपहर पेड़ से लटका हुआ मिला, जिसमें गले में एक स्कार्फ लिपटा हुआ था।
तीन दिन से लापता थे नयन दास
बताया जा रहा है कि नयन दास पिछले तीन दिनों से लापता थे। उनके परिवार ने 20 अप्रैल की रात को कॉक्स बाजार सदर मॉडल पुलिस स्टेशन में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिवार के अनुसार, 19 अप्रैल की रात करीब 9 बजे कुछ अज्ञात लोगों का फोन आने के बाद वे घर से निकले थे और फिर वापस नहीं लौटे।
सम्बंधित ख़बरें
मैनपुरी के नाम से डरते थे लोग…CM योगी का विपक्ष पर हमला, अपराध-परिवारवाद को बढ़ावा देने का लगाया आरोप
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
हिंसा के लिए नहीं है… ईरान पर हमलों के वीडियो में Firework गाना देख भड़कीं कैटी पेरी, ट्रंप प्रशासन को घेरा
पाक में अलग प्रांत की मांग हुई तेज, MQM-P ने सिंध सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा; कराची-हैदराबाद में हजारों जुटे
स्थानीय लोगों और सहकर्मियों ने अगले दिन से उनकी तलाश शुरू कर दी थी। बुधवार को मंदिर के पूर्वी पहाड़ी इलाके में लगभग 30-35 लोगों के एक समूह ने शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पोस्टमॉर्टम के बाद जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारी मोहम्मद समिउद्दीन ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और स्थानीय लोग इस मौत की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग कर रहे हैं।
इस घटना के बाद स्थानीय हिंदू समुदाय में भय और असुरक्षा की भावना फैल गई है। कोक्स बाजार पूजा उद्यापन परिषद के महासचिव जॉनी धर ने भी परिवार के हवाले से जानकारी साझा की और घटना की गहन जांच की मांग की है।
यह भी पढ़ें- इजरायल के हमले से दहला लेबनान…सीजफायर के बावजूद IDF ने किया एयर अटैक, महिला पत्रकार समेत पांच लोगों की मौत
अंतर्राष्ट्रीय संगठनों ने जताई चिंता
बांग्लादेश में लगातार हिंदू समुदय को लोगों खिलाफ हो रही हिंसा ने कई अंतर्राष्ट्रीय संगठनों को चिंता में डाल दिया है। तारिक रहमान के चुनाव जीतने के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि वो हिंदूओं को खिलाफ होने वाली हिंसात्मक घटनाओं के खिलाफ कोई सख्त कदम उठाएंगे लेकिन अभी तक तारिक सरकार की ओर से कोई भरोसेमंद कार्रवाई नहीं की गई है जो चिंता का विषय बन गया है।
Bangladesh hindu priest nayan das body found coxs bazar tensions
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बाल से गला काटने में फडणवीस माहिर, केंद्र में प्रधान से भी ज्यादा रखेंगे कंट्रोल, सपकाल का तीखा तंज
Jul 26, 2026 | 07:34 PMचीजी मोमोज खत्म हुए तो रेस्टोरेंट ने भेजा माफीनामा और ₹20 कैश, छोटे से जेस्चर ने जीत लिया लोगों का दिल
Jul 26, 2026 | 07:29 PMवैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में दूसरी T20I फिफ्टी; इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाया नया रिकॉर्ड
Jul 26, 2026 | 07:27 PMUP Gochar Bhumi Mission: UP में 39,721 हजार हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरित चारा में हरदोई बना नंबर-1
Jul 26, 2026 | 07:20 PMधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सुनते ही मैकडॉनल्ड्स में गूंजे ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे, वीडियो वायरल
Jul 26, 2026 | 07:19 PMएग्जाम रिफॉर्म पर बनाई हाई पावर्ड कमेटी…पेपर लीक पर PM मोदी ने पोस्ट की एक और रील, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 07:19 PM‘पुकी पुलिसवाले’ बने महाराष्ट्र पुलिस के कॉन्स्टेबल, शर्माते हुए रिएक्शन ने इंटरनेट का दिल जीत लिया
Jul 26, 2026 | 07:09 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM













