- Hindi News »
- World »
- Bangladesh Government Banned The Student Unit Of Awami League
बांग्लादेशी सरकार ने शेख हसीना पर चलाया चाबुक, आवामी लीग के स्टूडेंट विंग पर लगाया बैन
बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व गठित अंतरिम सरकार ने शेख हसीना को बड़ा झटका दिया है। शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग के स्टूडेंट युनिट बांग्लादेश छात्र लीग पर बैन लगा दिया है।
- Written By: Saurabh Pal

शेख हसीना ( फोटो-सोर्स सोशल मीडिय)
ढाकाः बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में गठित अंतरिम सरकार ने शेख हसीना को बड़ा झटका दिया है। शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग के स्टूडेंट युनिट बांग्लादेश छात्र लीग पर बैन लगा दिया है। इससे पूर्व मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के कार्यालय ने कहा था कि अंतरिम सरकार अवामी लीग और समान विचारधारा वाली पार्टियों को राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेने से रोकेगी।
मोहम्मद यूनुस के कार्यालय के इस बयान के बाद लग रहा था कि बांग्लादेश की सरकार आवामी लीग पर बैन लगा सकती है। हालांकि अभी तक आवामी लीग के स्टूडेंट यूनिट पर ही बैन लगा है। इस कार्रवाई को शुरुआत माना जा रहा है। खास बात ये है कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद मोहम्मद यूनुस ने उन पर लोकतंत्र को कुचलने का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं उन्होंने देश में दोबारा लोकतंत्र की नींव बनाने का दावा किया था, सरकार की इस कार्रवाई के बाद जम्हूरियत के वादे हवा हवाई होते दिख रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- घातक आतंकी हमले से दहली तुर्किये की राजधानी अंकारा, दो से तीन आतंकियों ने मचाई तबाही, कई लोगों की मौतढ़ें-
सम्बंधित ख़बरें
Bangladesh Measles: बांग्लादेश में खसरे से अब तक 488 मरीजों की मौत, टीकों की भारी किल्लत से और बिगड़े हालात
बांग्लादेश में इंडियन हाई कमीशन के अधिकारी की मिली लाश, संदिग्ध हालत में हुई मौत
Farakka Treaty: फरक्का संधि पर अड़ा बांग्लादेश, भारत से संबंध सुधारने के लिए रखी नई शर्त
Teesta River: तीस्ता विवाद पर बांग्लादेश ने थामी ड्रैगन की उंगली, भारत के लिए क्यों खड़ी हो सकती है नई मुसीबत?
बांग्लादेश की आजादी में आवामी लीग की भूमिका
बांग्लादेश अवामी लीग (बांग्लादेश पीपुल्स लीग) जिसे अवामी लीग के रूप में जाना जाता है। यह बांग्लादेश के प्रमुख राजनीतिक दलों में से एक है। अवामी लीग देश की सबसे पुरानी पार्टी है। इस पार्टी ने बांग्लादेश मुक्ति युद्ध से पहले और बाद में बांग्लादेश की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मौजूदा समय में अवामी लीग की अध्यक्ष शेख हसीना है। देश छोड़ने से पहले उन्होंने प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि पार्टी की अध्यक्ष वह अब भी हैं।
यह भी पढ़ें:- Brics Summit: 5 साल बाद चीनी राष्ट्रपति से पीएम मोदी का संवाद, इन अहम मुद्दों पर प्रधानमंत्री ने रखी बात
इसलिए शेख हसीना को छोड़ना पड़ा देश
गौरतलब है कि बांग्लादेश में विपक्षी शेख हसीना पर तानाशाही का आरोप लगा रहे थे। विपक्षी इस कदर विरोध पर उतर गए थे कि उन्होंने आम चुनाव में हिस्सा भी नहीं लिया। पिछले 20 सालों से बांग्लादेश की सत्ता में बैठी शेख हसीना इन आरोपों को सिरे से खारिज करती रहीं। इस दौरान एक आरक्षण का मुद्दा विपक्ष के हाथ लगा जिसको लेकर बांग्लादेश में छात्रों का विरोध चल रहा है। जिसके बाद छात्रों का विरोध प्रदर्शन एक बड़े आंदोलन में तब्दील हो गया। जनता ने प्रधानमंत्री आवास पर चढ़ाई कर दी। इसके बाद शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया और देश छोड़ दिया।
Bangladesh government banned the student unit of awami league
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
NEET Paper Leak: आधी रात को कोर्ट में पेश हुई मनीषा हवालदार; मुंहजुबानी याद थे प्रश्न, जानें CBI को क्या मिला?
May 23, 2026 | 11:25 PMपुलिस पर हमला, बैरकों में तोड़फोड़…कपूरथला जेल में खूनी बवाल से मचा हड़कंप! बाहर लगी एंबुलेंस की कतारें
May 23, 2026 | 11:20 PMPBKS की धमाकेदार जीत, श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह के तूफान में उड़ी LSG, पंजाब ने लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा
May 23, 2026 | 11:10 PMडिजिटल गिरफ्तारी और फर्जी ट्रेडिंग ऐप गिरोह पर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पीड़ितों को लौटाए 26.97 लाख रुपये
May 23, 2026 | 11:01 PMVitamin C Serum At Home: इन पांच चीजों से घर पर ही बनाएं विटामिन C सीरम, दमक उठेगा चेहरा
May 23, 2026 | 10:48 PMस्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PMPHOTOS: कम खर्च में लग्जरी मजा…इस देश में भारत के 1 लाख रुपये की वैल्यू सुन उड़ जाएंगे होश
May 23, 2026 | 10:47 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














