-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Bangladesh Expm Sheikh Hasina Verdict Response Trusts Allah
‘अल्लाह ने जिंदगी दी, वही देगा मौत…’, फांसी की सजा से पहले शेख हसीना समर्थकों से कही थी ये बात
- Written By: अक्षय साहू
Sheikh Hasina News: ICT फैसले से पहले शेख हसीना ने संदेश में आरोपों को राजनीतिक साजिश बताया और समर्थकों से संयम की अपील करते हुए कहा कि वह जनता के लिए काम करेंगी।

शेख हसीना (सोर्स- सोशल मीडिया
ICT Sheikh Hasina Death Sentenced: बांग्लादेश की इंटरनेशनल क्राइम्स ट्राइब्यूनल (ICT) ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मौत की सजा सुनाई। उनपर 2024 में सरकार के खिलाफ खिलाफ प्रदर्शन कर रहे निहत्थे लोगों पर लोगी चलवाने के आरोप था। लेकिन इससे ठीक पहले शेख हसीना ने अपने समर्थकों के लिए जारी एक ऑडियो संदेश में भावुक अपील की। उन्होंने कहा, अल्लाह ने मुझे जिंदगी दी है और वही मेरी मौत देगा। मैं हमेशा जनता के लिए काम करती रहूंगी।
मानवता के खिलाफ अपराधों के आरोपों का सामना कर रहीं हसीना ने इन्हें पूरी तरह झूठा और राजनीतिक साजिश करार दिया। हसीना ने कहा कि अदालत का फैसला उन्हें भयभीत नहीं करता, क्योंकि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप आधारहीन हैं। उनके मुताबिक, यह पूरी प्रक्रिया उनकी पार्टी अवामी लीग को कमजोर करने की कोशिश का हिस्सा है। एक ऐसी पार्टी जो जनता की शक्ति से खड़ी हुई है, न कि किसी षड्यंत्र से।
अवामी लीग को खत्म करने की साजिश
उन्होंने आरोप लगाया कि मोहम्मद यूनुस की अगुआई वाली अंतरिम सरकार अवामी लीग को समाप्त करने का प्रयास कर रही है। हसीना के अनुसार, यूनुस ने सत्ता अपने हाथ में लेने के लिए संविधान का उल्लंघन किया, जो एक दंडनीय अपराध है समर्थकों से संयम बनाए रखने की अपील करते हुए हसीना ने कहा कि उन्हें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने दावा किया कि वह जीवित हैं, जीवित रहेंगी और एक बार फिर देश और जनता की भलाई के लिए काम करेंगी। उनके उन्होंने कहा, अंततः जनता ही यूनुस और उनके सहयोगियों को जवाबदेह ठहराएगी।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
केमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
समर्थकों से संयम बरतने की अपील
पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर उनके खिलाफ फैसला आ भी जाए, तो भी वह पीछे हटने वाली नहीं हैं। उन्होंने याद दिलाया कि उन्होंने अपने माता-पिता और भाई-बहनों को खोया है, उनका घर जला दिया गया था, लेकिन फिर भी उन्होंने संघर्ष जारी रखा और यह फैसला भी उन्हें रोक नहीं सकेगा।
उन्होंने दावा किया कि उनके शासनकाल में लोगों का जीवन बेहतर हो रहा था, जबकि वर्तमान में बेरोजगारी बढ़ रही है, उद्योग बंद हो रहे हैं, आमदनी कम हो रही है और बैंक घोटालों में इजाफा हुआ है। उनके अनुसार, देश को इस कठिन दौर से निकालने की आवश्यकता है।
यह भी पढ़ें: ‘जिहाद के लिए…’, जैश आतंकी मसूद के पास मस्क और जुकरबर्ग से भी ज्यादा दौलत, कहा- कब्र से सीधे जन्नत
हम सब ठीक होंगे: शेख हसीना
अपने संदेश के अंत में शेख हसीना ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि चिंता की कोई जरूरत नहीं है, समय आने पर सबका हिसाब होगा और वह फिर जनता के लिए काम करने लौटेंगी। उन्होंने कहा, इंशाअल्लाह, हम सब ठीक होंगे, और अपने वक्तव्य का समापन जय बंगला, जय बंगला, बांग्लादेश के नारे के साथ किया।
Bangladesh expm sheikh hasina verdict response trusts allah
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMसात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
Jul 02, 2026 | 10:38 PMईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
Jul 02, 2026 | 10:38 PMAIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













