-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Bangladesh Darya E Noor Diamond Vault Will Reopens After 117 Years
117 साल बाद! कोहिनूर की बहन का बांग्लादेश में खुलेगा राज, गोलकुंडा के खदान से जुड़ा है नाता
- Written By: अमन उपाध्याय
Bangladesh News: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने ढाका स्थित एक स्टेट बैंक की लंबे समय से बंद तिजोरी खोलने का आदेश दिया है। यह तिजोरी 117 साल पहले सील की गई थी। खबरों के मुताबिक, इसमें दुनिया के सबसे...

बांग्लादेश में कोहिनूर की बहन के रहस्य से उठेगा पर्दा, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Darya e noor diamond: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने ढाका में स्थित एक स्टेट बैंक की लंबे समय से बंद तिजोरी को खोलने का आदेश दिया है। यह तिजोरी 1908 में सील की गई थी, यानी लगभग 117 साल पहले। माना जा रहा है कि इसमें दुनिया के सबसे कीमती हीरों में से एक, ‘दरिया-ए-नूर’ रखा गया हो सकता है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह हीरा वहां मौजूद है या नहीं, क्योंकि दशकों से इसे देखा नहीं गया।
दरिया-ए-नूर को अक्सर ‘कोहिनूर की बहन’ कहा जाता है। उल्लेखनीय है कि कोहिनूर हीरा फिलहाल ब्रिटेन में है। दोनों हीरे मूल रूप से भारत से ले जाए गए थे। वर्तमान में दरिया-ए-नूर की अनुमानित कीमत लगभग 114.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
गोलकुंडा की खदानों से मिला था ये हिरा
दरिया-ए-नूर हीरा भारत के गोलकुंडा की खदानों से प्राप्त हुआ था। इसी खदान से विश्व प्रसिद्ध कोहिनूर हीरा (105.6 कैरेट) भी मिला था। डिजिटल संग्रह संस्था बांग्लादेश ऑन रिकॉर्ड के अनुसार, दरिया-ए-नूर अपनी अद्वितीय चमक और स्पष्टता के लिए प्रसिद्ध है। इसे सोने के बाजूबंद में रखा गया था, जिसके चारों ओर 10 छोटे हीरे जड़े हुए थे।
सम्बंधित ख़बरें
एक व्यक्ति भी जीवित बचा तब भी… पाक सेना की गोलीबारी के बीच JAAC का बड़ा ऐलान, 48 घंटे में 31 की मौत
PoK चुनाव में जीत के बाद मरियम का बिलावल पर तंज, बोलीं- रोने-धोने से नहीं बदलेगा जनादेश; हार स्वीकार करे PPP
Antarctica Ice Melt से समुद्र का जलस्तर बढ़ने का भारी खतरा, तबाही से बचने का समय है बहुत कम
जापान में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, ट्रेन पटरी से उतरी, एयरपोर्ट बंद… अब तक 13 लोगों की मौत
महारानी विक्टोरिया को दिया गया उपहार
1908 के अदालत के दस्तावेजों में हीरे का वजन स्पष्ट नहीं किया गया है। हालांकि कुछ रिपोर्टों में इसे 182 कैरेट बताया गया है, जबकि अन्य जगह 26 कैरेट माना गया है। रिपोर्ट के अनुसार, हीरा सबसे पहले मराठा शासकों के पास रहा। बाद में हैदराबाद के शाही परिवार ने इसे 1.30 लाख रुपये में खरीदा। कुछ समय बाद यह फारसी सम्राट के पास पहुंचा। फिर पंजाब के शासक महाराजा रणजीत सिंह (1780-1839) ने कोहिनूर और दरिया-ए-नूर पर कब्जा कर लिया।
1849 में जब अंग्रेजों ने पंजाब पर अधिकार किया, तो उन्होंने रणजीत सिंह के खजाने से ये हीरे अपने कब्जे में ले लिए। 1850 में अंग्रेजों ने इन हीरों को महारानी विक्टोरिया को उपहार स्वरूप लंदन भेज दिया। हालांकि दरिया-ए-नूर को साल 1852 में कलकत्ता में निलाम कर दिया गया।
कैसे पहुंचा बांग्लादेश?
नीलामी के दौरान ढाका के पहले नवाब ख्वाजा अलीमुल्लाह ने यह हीरा खरीदा था। बाद में, 1908 में ढाका के दूसरे नवाब सलीमुल्लाह को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा और उन्होंने ब्रिटिश औपनिवेशिक प्रशासन से 14 लाख टका उधार लिया। इसके बदले उन्होंने दरिया-ए-नूर सहित 109 कीमती वस्तुएं गिरवी रख दीं। कर्ज वापस न कर पाने के कारण यह हीरा अंततः सरकारी बैंकों के कब्जे में चला गया।
यह भी पढ़ें:- कौन हैं शबाना महमूद? जानिए सोशल मीडिया पर क्यों मचा ब्रिटेन की इस मंत्री को लेकर बवाल
बांग्लादेश की अस्थायी सरकार ने हाल ही में 11 सदस्यों वाली एक समिति बनाई है, जिसका नेतृत्व कैबिनेट सचिव करेंगे। इस समिति का काम तिजोरी में रखे गए गहनों और खजानों की स्थिति का निरीक्षण करना है। बता दें कि इसी नाम वाला एक हीरा फिलहाल ईरान की राजधानी तेहरान में मौजूद है। जिसका रंग हल्का गुलाबी है और यह बांग्लादेश के दरिया-ए-नूर हीरे से अलग है।
Bangladesh darya e noor diamond vault will reopens after 117 years
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Google का नया AI करेगा 24×7 काम, फोन बंद होने पर भी नहीं रुकेगा Gemini Spark, जानिए कैसे बदल जाएगी जिंदगी
Jul 29, 2026 | 04:49 PMमथुरा पुलिस का बड़ा खुलासा: 25 लाख की टप्पेबाजी का पर्दाफाश; आरोपी गिरफ्तार, चोरी की पूरी रकम बरामद
Jul 29, 2026 | 04:49 PMमंत्री नहीं…DM-SDM लेते हैं ऐसे फैसले, राहुल गांधी के आरोपों पर सरकार ने दिया जवाब; गोलीबारी से किया इनकार
Jul 29, 2026 | 04:46 PMभोपाल में बेकाबू हुआ किसान आंदोलन! बैरिकेड्स उखाड़ बसों पर चढ़े प्रदर्शनकारी, स्टेशन की तरफ कूच
Jul 29, 2026 | 04:44 PMअमरावती: जलजीवन मिशन के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरी 3 साल की मासूम, दर्दनाक मौत से गांव में आक्रोश
Jul 29, 2026 | 04:39 PM‘मेरे हाथ-पैर कांपने लगे थे’, काजल अग्रवाल ने सुनाया सेट का डरावना किस्सा, फैन की हरकत ने कर दिया था हैरान
Jul 29, 2026 | 04:39 PMमुलुंड डंपिंग की 15 एकड़ जमीन DRP को लीज पर देने का प्रस्ताव अटका: ट्री कमेटी ने 2,710 पेड़ काटने की दी मंजूरी
Jul 29, 2026 | 04:28 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














