इस देश में पानी पुरी बना खौफ का कारण, सरकार ने बिक्री पर लगाया प्रतिबंध
- Written By: मृणाल पाठक
file photo
Kathmandu Ban Golgappa: दुनियाभर के कई देशों में गोलगप्पे (पानी पूरी) खाए जाते हैं। इसके दीवानों की कोई कमी नहीं है। भारत में यह तो सबसे प्रसिद्ध स्ट्रीट फ़ूड (Street Food) में से एक है। इसे अलग-अलग राज्यों में अलग नामों से जाना जाता है। गोलगप्पे (Golgappe) को आप गली से लेकर कई बड़े फूड आउटलेट में खा सकते हैं। भारत (India), पाकिस्तान (Pakistan) और नेपाल (Nepal) में तो इसकी पॉपुलैरिटी का कोई जवाब ही नहीं। लेकिन नेपाल वासियों के लिए एक बुरी खबर है।
दरअसल, नेपाल में गोलगप्पों के दीवानों के लिए बुरी खबर आई है। यहां काठमांडू घाटी में हैजा के बढ़ते मामलों को देखते हुए ललितपुर मेट्रोपॉलिटन सिटी ने गोलगप्पे की बिक्री पर फिलहाल प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध फ़िलहाल अगले आदेश तक देश के कई हिस्सों में लगा रहेगा।
रिपोर्ट के अनुसार, एलएमसी के अधिकारियों ने इस बाबत घोषणा करते हुए बताया कि पानी पूरी में इस्तेमाल किए गए पानी में हैजा (cholera) के बैक्टीरिया मिले हैं, जिसकी वजह से लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। वहीं, स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्रालय के मुताबिक, काठमांडू घाटी में 7 और लोगों में हैजा होने की पुष्टि की गई है। इसके साथ ही अब घाटी में मरीजों की संख्या 12 हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
सिंधु जल संधि पर भारत का पाकिस्तान को कड़ा जवाब, हेग कोर्ट का फैसला खारिज; कहा- ‘अवैध’ है यह पूरी प्रक्रिया
नीदरलैंड्स का दौरा समाप्त, स्वीडन के लिए रवाना हुए PM मोदी; एयरपोर्ट पर डच PM ने खास अंदाज में दी विदाई
UAE के बाराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट पर ड्रोन हमला, जनरेटर रूम में लगी भीषण आग; जानें ताजा हालात
नीदरलैंड के अफ्सलाउटडाइक डैम पर पहुंचे PM मोदी, जानिए क्यों दुनिया भर में होती है इसकी चर्चा
संक्रमितों का इलाज टेकू स्थित सुकरराज ट्रॉपिकल एंड इंफेक्शियस डिजीज हॉस्पिटल में चल रहा है। साथ ही स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि, हैजा के कोई भी लक्षण दिखने पर फौरन अपने नजदीकी अस्पताल में जाएं। मंत्रालय ने सभी से सतर्क रहने का अनुरोध भी किया है। दूसरी ओर, नगर पुलिस प्रमुख सीताराम हचेथु के अनुसार, शहर में गोलगप्पे की बिक्री रोकने के लिए आंतरिक तैयारी भी की गई है।
