‘जड़ से उखाड़ फेंको, हम भारत के साथ…’ पाकिस्तानी नेता ने भारत को लिखा ओपन लेटर, कही ये बड़ी बात
Pakistan News: बलोच नेता मीर यार बलोच ने भारत के विदेश मंत्री को खुले पत्र में भारत और बलूचिस्तान के ऐतिहासिक रिश्तों, पाकिस्तान के खिलाफ सहयोग, और क्षेत्रीय सुरक्षा पर गंभीर चेतावनी दी।
- Written By: अक्षय साहू
बलोच नेता मीर यार बलोच (सोर्स- सोशल मीडिया)
Mir Yar Baloch Letter to India: बलोच नेता मीर यार बलोच ने भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को एक खुले पत्र के माध्यम से भारत सरकार और भारतीय जनता को नए वर्ष 2026 की शुभकामनाएं दी हैं। इस पत्र में उन्होंने भारत और बलूचिस्तान के बीच सदियों पुराने ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, और कूटनीतिक रिश्तों का उल्लेख किया। बलोच ने हिंगलाज माता मंदिर को दोनों देशों की साझा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बताया।
मीर यार बलोच ने भारत की मोदी सरकार द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद के खिलाफ की गई कार्रवाई की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाना, विशेषकर पहलगाम आतंकी हमले के बाद, एक साहसिक और न्यायपूर्ण कदम था, जो क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी था।
बलूचिस्तान में तनाव की वजह ?
पत्र में बलोच नेता ने बलूचिस्तान की 79 सालों से पाकिस्तान के कब्जे में होने की गंभीर स्थिति पर भी प्रकाश डाला। मीर यार बलोच ने कहा कि अब समय आ गया है कि बलूचिस्तान को स्थायी शांति और संप्रभुता मिल सके, ताकि वहां के लोग अपने अधिकारों के साथ जी सकें।
सम्बंधित ख़बरें
ट्रंप के ‘नर्क’ वाले वीडियो पर अमेरिका की सफाई: भारत को बताया ‘महान देश’, जानें विदेश मंत्रालय ने और क्या कहा
14 निकले, 14 बाकी! होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों पर विदेश मंत्रालय का बड़ा अपडेट, जानें क्या है स्थिति
हिंद महासागर में अमेरिकी सेना का बड़ा एक्शन: ईरान का तेल टैंकर मैजेस्टिक X जब्त, श्रीलंका के पास हुई कार्रवाई
सत्ता और सुहाग दोनों दांव पर: ट्रंप के खिलाफ पार्टी के भीतर विद्रोह, क्या मेलानिया भी अब छोड़ेंगी साथ?
Open letter to Honorable Foreign Minister of #Bharat Shri @DrSJaishankar ji From,
Baloch Representative,
Republic of Balochistan
State.
The Honorable Dr. S. Jaishankar,
Minister of External Affairs,
Government of Bharat,
South Block, Raisina Hill,
New Delhi – 110011 January… https://t.co/WdjaACsG2V pic.twitter.com/IOEusbUsOB — Mir Yar Baloch (@miryar_baloch) January 1, 2026
मीर यार बलोच ने बलूचिस्तान की जनता की ओर से भारत और उसकी सरकार के प्रति पूरी मजबूती से समर्थन की बात कही। उन्होंने शांति, सुरक्षा, और विकास के मुद्दों पर भारत के साथ ठोस और व्यावहारिक सहयोग की आवश्यकता जताई। बलोच नेता ने इस बात पर जोर दिया कि केवल बयानबाजी से काम नहीं चलेगा, बल्कि एक ठोस और पारस्परिक सहयोग की आवश्यकता है।
चीन से क्षेत्रीय सुरक्षा को खतरा?
पत्र में पाकिस्तान-चीन के बढ़ते रणनीतिक साझेदारी को गंभीर खतरे के रूप में बताया गया। मीर यार बलोच ने चेतावनी दी कि चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) अब अंतिम चरण में है, जो क्षेत्रीय संतुलन को बिगाड़ सकता है। उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान में चीनी सेना की तैनाती से आने वाले महीनों में क्षेत्रीय सुरक्षा को बड़ा खतरा हो सकता है।
यह भी पढ़ें: क्या है परमाणु अप्रसार संधि, भारत-पाक ने एक-दूसरे को परमाणु ठिकानों की लिस्ट क्यों सौंपी?
पत्र के अंत में मीर यार बलोच ने भारत से एक मजबूत, सक्रिय और रणनीतिक साझेदारी की उम्मीद जताई। उनका कहना था कि यह साझेदारी दोनों देशों की सुरक्षा और क्षेत्रीय शांति के लिए निर्णायक साबित हो सकती है।
Frequently Asked Questions
-
Que: मीर यार बलोच ने बलूचिस्तान की स्थिति के बारे में क्या कहा?
Ans: मीर यार बलोच ने बलूचिस्तान को 79 सालों से पाकिस्तान के कब्जे में बताया और स्थायी शांति और संप्रभुता की मांग की।
-
Que: मीर यार बलोच ने क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए किस खतरे की चेतावनी दी?
Ans: उन्होंने पाकिस्तान-चीन साझेदारी और CPEC के चलते बलूचिस्तान में सुरक्षा खतरे की चेतावनी दी।
-
Que: मीर यार बलोच ने भारत को खुले पत्र में क्या संदेश दिया?
Ans: उन्होंने भारत को नए साल 2026 की शुभकामनाएं दी और साझेदारी बढ़ाने का आग्रह किया।
