‘ग्लॉक बंदूक' के निर्माता गैस्टन ग्लॉक का निधन, 94 की उम्र में ली आखिरी सांस

Untitled design
गैस्टन ग्लॉक (file photo)
Published on: 
Updated on: 

बर्लिन: ‘ग्लॉक बंदूक' ('Glock Gun') के निर्माता गैस्टन ग्लॉक (Gaston Glock) का बुधवार को निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे। ‘ऑस्ट्रिया प्रेस एजेंसी' ने बताया कि ग्लॉक (Glock) कंपनी ने गैस्टन ग्लॉक (Gaston Glock) के निधन की जानकारी दी है।

गैस्टन ग्लॉक ने 1963 में वियना के पास ‘ग्लॉक कंपनी' की स्थापना की थी। इस कंपनी का विस्तार दुनिया भर में हुआ, जिसमें 1985 में स्थापित एक अमेरिकी सहायक कंपनी भी शामिल है। ग्लॉक बंदूकों का इस्तेमाल पुलिस और कुछ देशों के सैन्य बलों के साथ-साथ निजी उपयोगकर्ताओं द्वारा भी किया जाता है। यह हथियार अन्य मॉडल की तुलना में काफी हल्का, सस्ता और अधिक भरोसेमंद है।

ग्लॉक ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि इसके संस्थापक ने ‘‘1980 के दशक में न केवल छोटे हथियारों की दुनिया में क्रांति ला दी, बल्कि वह बंदूक उद्योग में ग्लॉक ब्रांड को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने में भी सफल रहे।'' 

(एजेंसी)

Navbharat Live
navbharatlive.com