- Hindi News »
- World »
- Attack In Pakistan Balochistan Explosion In Coal Mine 20 People Killed
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आत्मघाती हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 20 लोगों की मौत
- Written By: साक्षी सिंह
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में शुक्रवार तड़के एक बड़ा हमला हो गया है। यहां डुकी इलाके एक जुनैद कोयला कंपनी की खदान में हथियारबंद बदमाशों ने कोयला खदान में हमला बोल दिया। अभी तक की आई सूचना में 20 लोगों की मौत की खबर है।

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में कोल माइन में बड़ा हमला
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में शुक्रवार तड़के एक बड़ा हमला हो गया है। यहां डुकी इलाके एक जुनैद कोयला कंपनी की खदान में हथियारबंद बदमाशों ने कोयला खदान में हमला बोल दिया। अभी तक की आई सूचना में 20 लोगों की मौत की खबर है। छह घायल हैं।
अशांत बलूचिस्तान प्रांत का यह ताजा हमला ऐसे समय हुआ जब देश की राजधानी में आयोजित होने वाले एक प्रमुख सुरक्षा शिखर सम्मेलन से कुछ दिन शेष रह गए हैं। पुलिस अधिकारी हमायूं खान नासिर ने बताया कि बंदूकधारियों ने गुरुवार देर रात डुकी जिले में कोयला खदान के पास स्थित आवासों पर धावा बोल दिया।
ये भी पढ़ें:-आसियान शिखर सम्मेलन पर बाले पीएम मोदी-‘भारत एक शांतिप्रिय देश’, ईस्ट एशिया समिट में आज लेंगे हिस्सा
सम्बंधित ख़बरें
अफगानिस्तान: पाकिस्तान से लौट रहे शरणार्थियों का ट्रक पलटा, 18 की मौत; मृतकों में 10 मासूम बच्चे शामिल
बंद कर लो समंदर… ईरान ने खोज लिया तेल भेजने का ‘सीक्रेट’ रास्ता, रेल से चीन-पाकिस्तान तक पहुंच रही सप्लाई
ISI का बड़ा आतंकी नेटवर्क ध्वस्त: दिल्ली पुलिस ने दबोचे 9 आतंकी, राजधानी समेत कई शहर थे निशाने पर
रूस से भारत को मिले 40 ताकतवर Su 57 Fighter जेट; पाक के खिलाफ भारतीय सेना की तैयारी हुई मजबूत
किसी संगठन ने अभी तक नहीं ली है जिम्मेदारी
बंदूकधारियों ने आवासीय इलाके को चारों तरफ से घेर लिया और गोलीबारी शुरू कर दी। इनमें से ज्यादातर लोग बलूचिस्तान के पश्तून-भाषी इलाकों से थे। मृतकों में से तीन और घायलों में से चार लोग अफगान मूल के बताये जा रहे हैं। फिलहाल किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
घटना संबंधित एक्स पर पोस्ट
Officials in #Balochistan released a list of miners killed in a terrorist attack in #Duki area of Balochistan. Health officials confirmed 20 miners were killed in late night attack. A total of 17 belonged to Balochistan and 3 were #Afghans. All slain labourers were from #Pashtoon… pic.twitter.com/o0QlQYmO1R — Tahir Khan (@taahir_khan) October 11, 2024
बलूचिस्तान अलगाववादी समूहों का गढ़
बलूचिस्तान प्रांत अलगाववादी समूहों का गढ़ माना जाता है। यहां के लोग आजादी चाहते हैं। वे इस्लामाबाद की संघीय सरकार पर स्थानीय लोगों की कीमत पर तेल और खनिज-समृद्ध बलूचिस्तान का अनुचित दोहन करने का आरोप लगाते हैं। सोमवार को बीएलए यानी बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) नामक एक समूह ने कहा कि उसने पाकिस्तान के सबसे बड़े हवाई अड्डे के बाहर चीनी नागरिकों पर हमला किया।
ये भी पढ़ें:-पाकिस्तान विश्व में सबसे अधिक मौत की सजा सुनाने वाले देशों में से एक, रिपोर्ट से हुआ ये खुलासा
विस्फोट आत्मघाती हमलावर था
देश में चीन के हजारों नागरिक काम कर रहे हैं, उनमें से ज्यादातर बीजिंग की अरबों डॉलर की बेल्ट एंड रोड पहल में शामिल हैं। बीएलए ने कहा कि यह विस्फोट आत्मघाती हमलावर का काम था। विस्फोट ने देश में महत्वपूर्ण कार्यक्रमों या विदेशियों की सुरक्षा करने की पाकिस्तानी सेना की क्षमता पर भी सवाल उठाए हैं। इस्लामाबाद अगले सप्ताह शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। यह समूह पश्चिमी गठबंधनों का मुकाबला करने के लिए चीन और रूस द्वारा स्थापित किया गया है। (इनपुट एजेंसी के साथ)
Attack in pakistan balochistan explosion in coal mine 20 people killed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
प्याज के गिरते दामों पर किसान का अनोखा विरोध, कहा- खेती नहीं चल रही तो गांजा की खेती की इजाजत दें
May 31, 2026 | 08:51 AMअनिल अंबानी समूह पर सीबीआई की पहली चार्जशीट, 2,000 करोड़ रुपये से अधिक के कथित ऋण घोटाले का मामला
May 31, 2026 | 08:28 AMमहाराष्ट्र FDA की कमान मुंढे के हाथ, मिलावट माफिया पर कस सकता है शिकंजा; खाद्य सुरक्षा पर बढ़ी उम्मीद
May 31, 2026 | 08:16 AMEbola Outbreak: इबोला आउटब्रेक से कांगो में मचा कोहराम, 30 से 50 प्रतिशत मरीजों की हो रही है मौत
May 31, 2026 | 08:13 AMदिल्ली में बड़ा सियासी धमाका, प्रवेश वर्मा ने सौरभ भारद्वाज पर ठोका 5 करोड़ का मानहानि केस, जानें पूरा मामला
May 31, 2026 | 08:06 AMगड़चिरोली में जंगली हाथियों का भारी आतंक, किसानों की फसलों और सोलर पैनल समेत सीसीटीवी कैमरों को किया तबाह
May 31, 2026 | 08:04 AMMaharashtra Child Marriage: बाल विवाह को लेकर महाराष्ट्र सरकार का कड़ा रुख, अदिति तटकरे ने सेट किया टारगेट
May 31, 2026 | 08:01 AMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














