मुल्ला मुनीर पर भारी पड़ा दांव, कराची में हजारों लोग सड़कों पर उतरे; पाक को बांटने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

Asim Munir Sindh Division Plan: पाकिस्तान में आसिम मुनीर से जुड़ी प्रांतों के बंटवारे की कथित योजना पर विवाद बढ़ गया है। कराची में हजारों लोगों ने सिंध के विभाजन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
Pakistan Sindh Protest Against New Provinces
पाकिस्तान के सिंध में नए प्रांतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • आसिम मुनीर से जुड़ी प्रांतों के बंटवारे की कथित योजना का सिंध में विरोध शुरू हो गया है।

  • कराची में हजारों सिंधी नागरिक अज्रक स्कार्फ और पारंपरिक टोपी पहनकर प्रदर्शन में शामिल हुए।

  • प्रदर्शनकारियों ने सिंध की मौजूदा भौगोलिक सीमाओं में बदलाव का कड़ा विरोध किया।

  • बिलावल भुट्टो-जरदारी भी सिंध के संभावित विभाजन को लेकर अपना विरोध जता चुके हैं।

Pakistan Protest Against Asim Munir: पाकिस्तान में सैन्य प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से जुड़ी चार प्रमुख प्रांतों की प्रशासनिक सीमाओं में बदलाव की कथित योजना को लेकर राजनीतिक विवाद गहराता जा रहा है। पंजाब, सिंध, खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान को विभाजित कर नए प्रांत या प्रशासनिक इकाइयां बनाने के प्रस्ताव का विरोध शुरू हो गया है। इसी कड़ी में इस सप्ताह हजारों सिंधी नागरिक पारंपरिक अज्रक स्कार्फ और टोपी पहनकर कराची की सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने मुनीर की योजना का विरोध किया।

'पाकिस्तान टुडे' की रिपोर्ट के मुताबिक, कराची में जेय सिंध रहबर कमेटी की ओर से इस विरोध रैली का आयोजन किया गया था। इसमें राष्ट्रवादी नेताओं के साथ राजनीतिक कार्यकर्ताओं, वकीलों और नागरिक समाज से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने साफ किया कि सिंध की मौजूदा भौगोलिक सीमाओं में किसी भी तरह का बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सिंध का बंटवारा बर्दाश्त नहीं 

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रांत की क्षेत्रीय अखंडता से समझौता नहीं हो सकता। सिंध की भौगोलिक सीमाओं या प्रशासनिक ढांचे से जुड़ा कोई भी फैसला वहां के लोगों की सहमति और इच्छा के आधार पर ही होना चाहिए।

प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि सिंध की पहचान उसके लंबे इतिहास, संस्कृति और सभ्यता से जुड़ी हुई है। इसे महज प्रशासनिक सुविधा के नजरिये से नहीं देखा जा सकता। 'पाकिस्तान टुडे' के अनुसार, उन्होंने नए प्रांतों या प्रशासनिक इकाइयों के गठन के लिए जनमत संग्रह कराने के विचार को भी खारिज किया।

Pakistan Sindh Protest Against New Provinces
हाथ में रेड ब्रा, चेहरे पर खून... ट्रंप ने शेयर की जेन्सेन हुआंग AI तस्वीर, 2024 के हमले से है कनेक्शन

प्रदर्शनकारियों ने शहबाज शरीफ को दी चेतावनी

प्रदर्शनकारियों ने शहबाज शरीफ की अगुवाई वाली संघीय सरकार और संबंधित संस्थानों से अपील की कि वे ऐसे किसी फैसले से बचें, जिससे राजनीतिक अस्थिरता बढ़े या प्रांत के भीतर विभाजन की स्थिति पैदा हो। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्थानीय लोगों की सहमति के बिना प्रशासनिक बदलाव लागू करने की कोशिश की गई, तो इसका संवैधानिक, कानूनी और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर पूरे प्रांत में आंदोलन भी किया जाएगा।

क्या है आसिम मुनीर से जुड़ी योजना?

इस कथित योजना के तहत पाकिस्तान के मौजूदा चार प्रांतों को विभाजित कर देश में एक दर्जन या उससे अधिक प्रांत बनाने का प्रस्ताव बताया जा रहा है। इस पहल को आसिम मुनीर से जोड़कर देखा जा रहा है। पाकिस्तान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री जैसे संवैधानिक पद मौजूद होने के बावजूद मुनीर को वास्तविक सत्ता का केंद्र माना जाता है। हालांकि, अभी तक इस योजना का कोई औपचारिक खाका सार्वजनिक नहीं किया गया है और न ही उनकी मंजूरी वाला कोई आधिकारिक प्रस्ताव सामने आया है।

इस प्रस्ताव के समर्थकों की ओर से इसे शासन व्यवस्था बेहतर बनाने, प्रशासन का विकेंद्रीकरण करने और सरकारी व्यवस्था को आम नागरिकों के अधिक करीब लाने की पहल बताया जा रहा है। वहीं, विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह योजना लागू होती है, तो पाकिस्तान के मौजूदा संघीय ढांचे में बड़े स्तर पर बदलाव हो सकता है।

बिलावल भुट्टो ने भी जताया विरोध

सिंध के संभावित विभाजन को लेकर पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी भी कड़ा विरोध जता चुके हैं। 17 नवंबर को उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर सिंध को जबरन बांटने की कोशिश की गई, तो लोग हथियार उठाने पर मजबूर हो सकते हैं। पाकिस्तान के जियो टीवी ने इस बयान की रिपोर्ट प्रकाशित की थी।

Pakistan Sindh Protest Against New Provinces
बलूचिस्तान में फिर भड़की हिंसा, BLA ने पाकिस्तानी सेना को दिया बड़ा झटका; 20 सैनिकों को मारने का दावा

बिलावल ने कहा था कि प्रांत का जबरन विभाजन समाज को बांट देगा। इससे लोगों के बीच दुश्मनी बढ़ेगी और आम नागरिक हथियार उठाने लगेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी स्थिति में होने वाला रक्तपात केवल एक मौत तक सीमित नहीं रहेगा।