अमेरिका समेत कई देशों में Apple की सर्विस ठप, iCloud से लेकर एपल पे तक में आई दिक्कत

Apple Services Down: अमेरिका सहित कई देशों में Apple की सर्विस ठप होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। iCloud से लेकर एपल पे तक में ऑनलाइन सर्विसेज ठप हो गई थी।
Services Also At A Standstill
अमेरिका समेत कई देशों में Apple की सर्विस ठपसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • मंगलवार को अमेरिका समेत कई देशों में Apple की सर्विस ठप रही

  • iCloud से लेकर एपल पे तक में आई थी दिक्कतें

  • ब्राजील, ग्रीस, लातविया तक भी दिक्कतें आ रही थी

Apple Services Down In US: एपल की कई सर्विसेज मंगलवार को ठप हो गई थी। iCloud से लेकर एपल पे तक में लोगों को तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा। एपल ने बताया कि एक इंटरनल अपडेट के कारण ये समस्या आई है। कंपनी के मुताबिक, फिलहाल प्रभावित सेवाओं को धीरे-धीरे बहाल कर दिया गया है।

साइबर हमले जैसा कोई मामला नहीं- Apple

एपल कंपनी ने ये स्पष्ट किया है कि जो तकनीकी खामी आई उसमें साइबर हमले जैसा कोई मामला नहीं था। मंगलवार को अचानक कई देशों में प्रमुख सेवाएं ठप होने से साइबर हमले की आशंका जताई जा रही थी।

जिसके बाद हजारों यूजर्स ने iCloud, App Store, Apple Pay और Apple Support का इस्तेमाल करने में परेशानी की शिकायत की। दरअसल, कई यूजर्स अपने एपल अकाउंट में लॉगिन नहीं कर पा रहे थे, जबकि कुछ को क्लाउड सर्विस इस्तेमाल करने और नए डिवाइस एक्टिवेट करने में भी दिक्कत आ रही थी।

Services Also At A Standstill
UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

शिकायतों में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई

आउटेज पर नजर रखने वाली वेबसाइट Downdetector ने बताया कि अचानक मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे के बाद एपल सर्विसेज की शिकायतों में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई। यूजर्स ने एपल वॉलेट और एपल म्यूजिक में भी परेशानी की शिकायत की।

कुछ लोगों को बार-बार साइन-इन फेल होने और कनेक्शन एरर का सामना करना पड़ रहा था। एपल कंपनी ने स्पष्ट किया कि ये समस्या सिर्फ संयुक्त राज्य अमेरिका तक सीमित नहीं थी बल्कि ब्राजील, ग्रीस, लातविया तक भी दिक्कतें आ रही थी।

Services Also At A Standstill
अमेरिका में अब बैंकिंग सेवा और यूनाइटेड एयरलाइंस का नेटवर्क ठप, कई बड़े बैंकों में आई गड़बड़ी

Apple ने समस्या को लेकर दी स्पष्ट जानकारी

Apple कंपनी ने गड़बड़ी की वजह बताते हुए कहा कि शुरुआत में एपल के सिस्टम स्टेटस पेज पर प्रभावित सेवाओं को चालू दिखाया जा रहा था और कंपनी की ओर से समस्या की वजह स्पष्ट नहीं की गई थी।

बाद में, Apple ने बताया कि एक इंटरनल अपडेट के कारण कुछ सेवाओं में परेशानी आई थी। कंपनी के मुताबिक, उसकी कई सेवाएं दोबारा काम करने लगी थीं और बाकी सेवाओं को भी जल्द बहाल करने की कोशिश की जा रही थी. एपल ने यह भी कहा कि यह साइबर हमले का मामला नहीं था।