यूक्रेन पर रूस के हमलों के बीच राष्ट्रपति पुतिन की बेटी के घर पहुंचा एक्टिविस्ट, लहराया यूक्रेनी झंडा और कहा- ये घर शरणार्थियों के लिए तैयार है
- Written By: आसिफ सईद
Photo:@AmichaiStein1/Twitter
नई दिल्ली: रूस (Russia) का यूक्रेन (Ukraine) पर लगातार अटैक जारी है। यूक्रेन भी रूस को डट कर जवाब दे रहा है। यह युद्ध (War) अब बेहद ही भायक रूप ले चूका है। ऐसे में यूक्रेन के कई आम लोगों की ज़िंदगी भी खतरे में है। इसके चलते कई देश लगातार युद्ध समाप्त करने की कोशिशों में जुटे हैं। वहीं रूस समेत कई देशों में एक्टिविस्ट (Activist) रूस को पीछे हटने की अपील कर प्रदर्शन (Protest) कर रहे हैं।
इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बेटी के घर में एक फ्रेंच एक्टिविस्ट के पहुंचने की खबर सामने आई है। ये एक्टिविस्ट यूक्रेन का झंडा लेकर पुतिन की बेटी कटरीना तिखोनोवा के घर पहुंचा था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक कार्यकर्ता ने कथित तौर पर फ्रांस के बियारिट्ज़ में व्लादिमीर पुतिन की 35 वर्षीय बेटी कटरीना के घर पहुंच गया। यूक्रेनी समाचार एजेंसी UNIAN की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांसीसी कार्यकर्ता पियरे अफनर ने कटरीना के के घर को यूक्रेनी शरणार्थियों के लिए तैयार बताया है। बता दें कि, फ्रांस के अटलांटिक तट पर स्थित कटरीना के इस विला में आठ बेडरूम और तीन बाथरूम हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Tariff Sanctions: भारत समेत 5 देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगाएगा अमेरिका, सीनेट में ऐतिहासिक बिल पास
Russian Drone फैक्टरी के सीईओ व्लादिमीर तकाचुक पर जानलेवा हमला, मर्सिडीज कार में विस्फोट
Drone Attack: रूस के कार्गो शिप नदेज्दा पर भीषण ड्रोन हमला, तीन क्रू मेंबर घायल, जहाज में लगी भीषण आग
रूस के दो बड़े शहरों में यूक्रेन का ड्रोन हमला, धू-धूकर जली रिफाइनरी और वेयरहाउस; 5 लोगों की मौत
הפעיל הצרפתי פייר אפנר נכנס לווילה של בתו של פוטין בביאריץ החליף את המנעולים, והכריז שהווילה מוכנה לקלוט פליטים אוקראינים. בוילה שמונה חדרי שינה ושלושה חדרי רחצה pic.twitter.com/OWCqghHtdx — Amichai Stein (@AmichaiStein1) March 13, 2022
इजरायली समाचार एजेंसी के पत्रकार अमीचाई स्टीन ने ट्विटर पर पुतिन की बेटी के घर में अफनर की तस्वीरें साझा कीं हैं। यह अब सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रही हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि, अफनर, कटरीना के घर के बाहर यूक्रेन का झंडा फहरा रहे हैं।
स्टीन ने ट्वीट करते हुए हिब्रू भाषा में लिखा है कि, फ्रांसीसी कार्यकर्ता पियरे अफनर ने बिआरिट्ज में पुतिन की बेटी के विला में प्रवेश किया और ताले बदल दिए, और घोषणा की कि विला यूक्रेनी शरणार्थियों को स्वीकार करने के लिए तैयार है।
