- Hindi News »
- World »
- America President Biden Named Two Aircraft Carriers After Former Presidents Clinton And Bush
अमेरिका : जाने से पहले राष्ट्रपति बाइडन ने दो विमानपोत का नामकरण किया पूर्व राष्ट्रपति क्लिंटन और बुश के नाम पर
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने दो विमानपोत का नामकरण पूर्व राष्ट्रपतियों बिल क्लिंटन और जॉर्ज डब्ल्यू. बुश के नाम पर करने की घोषणा की।
- Written By: राहुल गोस्वामी

जो बाइडन
वाशिंगटन: एक बड़ी खबर के अनुसार अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने दो विमानपोत का नामकरण पूर्व राष्ट्रपतियों बिल क्लिंटन और जॉर्ज डब्ल्यू. बुश के नाम पर करने की घोषणा की। बीते सोमवार को डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्य क्लिंटन अमेरिका के 42वें राष्ट्रपति थे, जिन्होंने 1993 से 2001 के बीच पद संभाला था।
वहीं उनके बाद रिपब्लिकन पार्टी के सदस्य बुश ने 2001 से 2009 तक पद संभाला। इस बाबत बाइडन ने एक बयान में कहा कि, ‘‘मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि अगले दो ‘गेराल्ड आर फोर्ड’ विमानपोत का नाम दो पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और जॉर्ज डब्ल्यू बुश के नाम पर रखा जाएगा।”
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
Chemical Leak: कैलिफोर्निया में खतरनाक केमिकल का रिसाव, 40000 लोगों को शहर खाली करने का सख्त आदेश
Qatar Delegation Iran: पाकिस्तान के हाथ लगी नाकामी, अब कतर ने संभाली कमान, ईरान पहुंचा डेलिगेशन
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
Marco Rubio India Visit: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का भारत दौरा शुरू, पीएम मोदी से करेंगे खास मुलाकात
उन्होंने यह भी कहा कि जब मैंने बिल और जॉर्ज को व्यक्तिगत रूप से इस बारे में बताया कि तो उन्हें इसके लिए आभार जताया। दोनों ही इस बात को अच्छी तरह जानते हैं कि अपने सैन्यकर्मी की सुरक्षित वापसी की प्रतीक्षा और चिंता करने वाले परिवारों और प्रियजनों का समर्थन करना हमारा कर्तव्य है।
राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि भविष्य के यूएसएस विलियम जे. क्लिंटन (सीवीएन 82) और यूएसएस जॉर्ज डब्ल्यू. बुश (सीवीएन 83) का निर्माण आने वाले वर्षों में शुरू होगा। इनका निर्माण कार्य पूरा होने पर, वे समुद्र में अब तक की सबसे सक्षम, लचीली और पेशेवर नौसेना में शामिल हो जाएंगे।
विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
जानकारी दें कि, डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता बाइडन 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद छोड़ देंगे। उनकी जगह डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे। रिपब्लिकन पार्टी के ट्रंप बाइडन से पहले भी अमेरिका के राष्ट्रपति रह चुके हैं।
बताते चलें कि, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह से पहले आगामी बुधवार को ओवल ऑफिस से विदाई भाषण देंगे। आगामी 20जनवरी को पद छोड़ने से पहले यह राष्ट्रपति के तौर पर अमेरिकियों और दुनियाभर के लोगों के लिए बाइडन का अंतिम भाषण होगा, जो उस रात आठ बजे आरंभ होगा। वहीं वह आगामी सोमवार को विदेश मंत्रालय में अपने कार्यकाल की विदेश नीति पर केंद्रित एक भाषण भी देने वाले हैं। (एजेंसी इनपुट के साथ)
America president biden named two aircraft carriers after former presidents clinton and bush
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्वालीफायर-1 से पहले RCB कैंप में छाई मायूसी, निजी कारणों के चलते IPL 2026 छोड़ घर वापस लौटा ये धाकड़ खिलाड़ी
May 23, 2026 | 08:57 PMBhanu Saptami 2026: पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी पर कर लें ये अचूक उपाय, करियर मिलेगी कामयाबी
May 23, 2026 | 08:53 PM₹20 लाख की मेंबरशिप और 30 साल की वेटिंग…रसूखदारों के जिमखाना क्लब पर चला हंटर, सरकार ने खत्म किया साम्राज्य
May 23, 2026 | 08:45 PMU23 Asian Wrestling Championships में भारत की शानदार शुरुआत, फाइनल में पहुंचे सागर और सूरज
May 23, 2026 | 08:33 PMडिनर टेबल पर पसरा सन्नाटा, आमरस खाते ही एक-एक कर गिरने लगे परिवार के सदस्य, भाई की सतर्कता ने बचाई जान
May 23, 2026 | 08:20 PMकौन है क्रोएशिया का यह धाकड़ बल्लेबाज? जिसने T20I की पहली 4 पारियों में ही रच दिया इतिहास
May 23, 2026 | 08:15 PMअमरावती में गर्मियों में आग की 200 से अधिक घटनाएं: अग्निशमन विभाग की कमी
May 23, 2026 | 07:57 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM













