-
रवि, 5 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- America Is Burning In Fire There Is So Much Destruction That This Country Will Be Sold 8 Times Know How Much Loss Has Been Incurred So Far
आग में धधक रहा अमेरिका, हुई इतनी तबाही कि 8 बार बिक जाएगा ये देश; जानिए अब तक लगी कितने की चपत
- Written By: अमन उपाध्याय
लॉस एंजेलिस के जंगलों में लगी भीषण आग लगातार फैलती ही जा रही है। आग ने अभी तक करीब 50 बिलियन डॉलर का नुकसान किया है। यह रकम कई छोटे देशों की GDP से भी ज्यादा है और मालदीव की GDP से 8 गुना अधिक है।

आग में धधक रहा अमेरिका, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
कैलिफोर्नियाः अमेरिका इस समय भीषण आग की चपेट में झुलस रहा है। कैलिफोर्निया के लॉस एंजेलिस के जंगलों में लगी भीषण आग लगातार फैलती ही जा रही है। इस आग में अब तक कम से कम 5 लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों घर जलकर राख हो गए हैं। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने के लिए लगातार कोशिश कर रही है, लेकिन पानी की कमी के कारण मुश्किलें बढ़ रही हैं। आग तेजी से फैल रही है और इसे रोकने के लिए प्रयास जारी हैं।
अब तक 3 दिनों में 28,000 एकड़ का इलाका जलकर राख हो गया है। आग इतनी तेजी से फैली है कि यह हॉलीवुड तक पहुंच गई है। इस आग की वजह से 2 लाख से ज्यादा लोगों को अपने घरों को छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है।
मालदीव की GDP से 8 गुना अधिक नुकसान
लॉस एंजिल्स में लगी भीषण आग से करीब 50 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। यह रकम कई देशों की पूरी GDP से भी ज्यादा है और मालदीव की GDP से 8 गुना अधिक है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का अभी हार का दर्द खत्म नहीं हुआ, तब तक लॉस एंजिल्स की आग ने उनको एक बड़ा झटका दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली के एक गोदाम में लगी आग, 25 से ज्यादा दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची; कोई हताहत नहीं
‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ स्टार टायरेस गिब्सन ने किया रुद्राभिषेक, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
नहीं रहे कल्ट शो ‘फ्रेंड्स’ के डायरेक्टर James Burrows, 1000 से ज्यादा एपिसोड्स बनाकर रचा था इतिहास
Marilyn Monroe: 100 साल बाद भी हिट है मर्लिन मुनरो का पोल्का डॉट फैशन, प्रियंका से दीपिका तक हैं इसकी दीवानी
हॉलीवुड हिल्स में आग
बता दें कि लॉस एंजिल्स की आग हर घंटे एक नए इलाके को अपनी चपेट में ले रही है। बुधवार को लॉस एंजिल्स के हॉलीवुड हिल्स में एक और जगह आग भड़क गई। हॉलीवुड हिल्स में लगी आग से मशहूर हॉलीवुड बोर्ड के जलने का खतरा बढ़ गया है। तेज़ हवाओं ने आग को और खतरनाक बना दिया है। आग ने “फायरनाडो” का रूप ले लिया है, जिसमें आग की लपटें टॉर्नेडो की तरह आसमान तक उठती दिख रही हैं।
विदेश की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पैलिसेड्स में तबाही
पश्चिमी हिस्से में फैली पैलिसेड्स में आग ने अब तक 15,832 एकड़ जमीन को तबाह कर दिया है। पैसिफिक पैलिसेड्स में आग से कई घर जलकर खाक हो गए। इसको लेकर एलन मस्क ने एक्स पर बुधवार को एक वीडियो जारी किया है।
A friend in LA just took this video pic.twitter.com/WJBWCHmCUs — Elon Musk (@elonmusk) January 8, 2025
अब तक की सबसे खतरनाक आग
अमेरिका की प्राइवेट भविष्यवक्ता एक्यूवेदर ने बुधवार को बताया कि कैलिफ़ोर्निया के जंगलों में लगी आग अब तक की सबसे भयानक आगों में से एक है। शुरुआती अनुमान के अनुसार, आग से 50 बिलियन डॉलर से ज्यादा का नुकसान हुआ था। लेकिन एक्यूवेदर के मुताबिक, इस आग ने 52 से 57 बिलियन डॉलर के बीच का नुकसान पहुंचाया है। यह आग न केवल आर्थिक नुकसान का कारण बनी है, बल्कि इसके पर्यावरण और स्थानीय लोगों पर भी गहरे प्रभाव पड़े हैं।
लूटपाट की घटनाएं और नोरा फतेही का रेस्क्यू
कैलिफोर्निया के सनसेट इलाके की आग पर काबू पा लिया गया है। इस दौरान लॉस एंजिल्स में लूटपाट की घटनाएं भी सामने आईं। सैंटा मोनिका में हालात काबू में रखने के लिए कर्फ्यू लगाया गया है। साथ ही एंजल्स नेशनल फॉरेस्ट को 6 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।
इस आग की चपेट में एक्ट्रेस नोरा फतेही भी फंस गई थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर बताया कि वह किस तरह इस भयानक आग में फंस गई थीं और कैसे उन्हें रेस्क्यू किया गया। नोरा ने कहा, “मेरे जीवन में मैंने ऐसी डरावनी आग पहले कभी नहीं देखी।”
America is burning in fire there is so much destruction that this country will be sold 8 times know how much loss has been incurred so far
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दिल्ली के एक गोदाम में लगी आग, 25 से ज्यादा दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची; कोई हताहत नहीं
Jul 05, 2026 | 01:44 PMचुनावी वादे हवा-हवाई, धरातल पर काम सिफर! नागपुर के वेलकम सोसाइटी और महेश नगर में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा
Jul 05, 2026 | 01:43 PMKhamenei Funeral: खामेनेई की विदाई पर राष्ट्रपति का भावुक संदेश: जिस झंडे के लिए लड़े, वह कभी नहीं झुकेगा
Jul 05, 2026 | 01:37 PMKala Hiran Case: ‘काला हिरण’ प्रोड्यूसर अमित जानी को पाकिस्तानी गैंगस्टर की धमकी, अल्टीमेटम से बढ़ी चिंता
Jul 05, 2026 | 01:35 PMBJP चोर है… राम मंदिर चंदा चोरी पर भड़के संजय राउत, बोले- सीता माई का मंगलसूत्र तक चोरी हो गया
Jul 05, 2026 | 01:32 PMमासूमों की जिंदगी से खिलवाड़! नागपुर में बिना फर्स्ट एड बॉक्स व अग्निशमन यंत्र के दौड़ रहीं स्कूली वैन
Jul 05, 2026 | 01:32 PMचेक बाउंस मामले में फिर घिरे राजपाल यादव, प्रियंका चोपड़ा के एक्स मैनेजर ने दर्ज किया केस
Jul 05, 2026 | 01:30 PMवीडियो गैलरी

उज्जैन: 41 किलो चांदी से चमका चिंतामन गणेश मंदिर का गर्भगृह, गुप्त दान की हो रही चर्चा। देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 11:11 PM
समय रैना के शो में वर्दी पहनकर पहुंचा UP पुलिस का कांस्टेबल, हाजिरजवाबी से जज हुए क्लीन बोल्ड; देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 09:41 PM
काशी विश्वनाथ मंदिर में दान राशि की पारदर्शिता पर सवाल, वरिष्ठ वकील ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र; देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 09:29 PM
‘सर तन से जुदा’ गाने पर खूब नाचे स्कूली बच्चे, स्क्रीन पर दिखा पाकिस्तानी! वायरल VIDEO पर मचा बवाल
Jul 04, 2026 | 09:10 PM
Agra Crime News: पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया शव, 45 दिन तक सबको करती रही गुमराह। देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 08:13 PM
Raja Raghuvanshi Murder Case: SC में सोनम रघुवंशी की जमानत पर सुनवाई के बाद परिवार का बड़ा बयान। देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 07:47 PM













