अमेरिका में 3 मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, एक की मौत, 10 से ज्यादा लोग घायल, देखें वीडियो

Brooklyn Building Collapse: अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित ब्रुकलिन में तीन मंजिला इमारत का हिस्सा ढहने से एक व्यक्ति की मौत और 10 से अधिक घायल हुए। मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी है।
Brooklyn New York Building Collapse
घटनास्थल की फोटो।सोर्स: X
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन स्थित फ्लैटबुश इलाके में तीन मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा।

  • हादसे में एक व्यक्ति की मौत, 10 से अधिक घायल; कई निर्माण श्रमिक अस्पताल में भर्ती।

  • मलबे में फंसे एक व्यक्ति से बचाव दल का संपर्क, राहत और बचाव अभियान जारी।

Brooklyn New York Building Collapse: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के ब्रुकलिन इलाके में बुधवार (11 नवंबर) दोपहर एक तीन मंजिला इमारत का हिस्सा अचानक ढह गया। इस हादसे में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। दमकल और बचाव दल की टीमें मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए लगातार अभियान चला रही हैं।

यह हादसा ब्रुकलिन के फ्लैटबुश इलाके में बेडफोर्ड एवेन्यू और फ्लैटबुश एवेन्यू के पास हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, इमारत में आवासीय अपार्टमेंट के साथ अन्य व्यावसायिक गतिविधियां भी संचालित होती थीं। दोपहर करीब 4 बजे इमारत का एक हिस्सा ढह गया। घटना के बाद सामने आए वीडियो में इमारत के अंदर बने कमरों का हिस्सा बाहर से दिखाई दे रहा है। छत से लेकर पहली मंजिल तक के कई हिस्से खुले नजर आ रहे हैं।

मलबे में फंसे व्यक्ति से संपर्क, बचाव अभियान जारी

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दमकलकर्मी मलबे में फंसे एक अन्य व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं। बताया गया है कि बचाव दल उस व्यक्ति के संपर्क में है। हादसे में घायल हुए कई निर्माण श्रमिकों को इलाज के लिए किंग्स काउंटी अस्पताल पहुंचाया गया है। हालांकि, उनकी हालत को लेकर तत्काल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई।

न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (NYPD) ने हादसे के बाद आसपास के इलाकों में यातायात बंद करने की सूचना जारी की है। पुलिस ने लोगों से बेडफोर्ड एवेन्यू और फ्लैटबुश एवेन्यू के आसपास जाने से बचने और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की है।

Brooklyn New York Building Collapse
Chhath Puja: मुस्लिम देश में छठ महापर्व कैसे मनाया जाता है? बिहार के किस परिवार ने की थी शुरुआत

गवर्नर और मेयर ने जताया दुख

न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिवार के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि उनका प्रशासन जांच और प्रभावित लोगों की मदद के लिए पूरा सहयोग दे रहा है।

वहीं, न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा कि आपातकालीन टीमें घटनास्थल को सुरक्षित बनाने और लोगों की मदद करने में जुटी हैं। उन्होंने लोगों से बचाव अभियान में बाधा नहीं डालने की अपील की। फिलहाल इमारत का हिस्सा ढहने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

Brooklyn New York Building Collapse
दुनिया में सबसे ज्यादा केले का उत्पादन किस देश में होता है? देखें टॉप-5 की लिस्ट