कंट्रोल टावर में ही एयर ट्रैफिक कंट्रोलर शादीशुदा महिला से बना रहा था शारीरिक संबंध, जब पकड़ा गया तो...

air control tower
Published on: 
Updated on: 

एक एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (Air Traffic Controller) पर यह आरोप लगा कि वह ड्यूटी के दौरान एक दूसरी महिला के संबंध (Sex) बना रहा था। हैरानी वाली बात तो ये है कि वह सेक्‍स के दौरान पायलट (Air Pilot) को निर्देश भी दे रहा था। उसकी इस शर्मनाक हरकत की वजह से उसका लाइसेंस जब्त कर लिया गया था। लेकिन, सुनवाई के बाद उसका लाइसेंस उसे वापस कर दिया है। यह घटना न्यूजीलैंड (New Zealand) की है।  

कंट्रोल टावर में बना रहा था संबंध

एनजेड हेराल्‍ड की एक खबर की मानें तो डायरेक्टर ऑफ द सिविल एविएशन अथॉरिटी ने एयर इस ट्रैफिक कंट्रोलर का लाइसेंस रद्द कर दिया था। जिसके बाद इस पूरे मामले की जांच की गई थी। एयर ट्रैफिक कंट्रोलर पर यह आरोप लगाया गया था कि वह एक शादीशुदा महिला के साथ कंट्रोल टावर में ही संबंध बना रहा था, जो काफी रिस्की भी साबित हो सकता था। 

जज ने किया फैसला 

वहीं जब इस मामले में जज ने फैसला सुनाया तो यह शख्स के पक्ष में गया। जज ने कहा कि ड्यूटी के दौरान सेक्‍स करना उतना रिस्की नहीं था, जितना डायरेक्टर मान रहे हैं। जज क्रिस तुहो ने इस मामले में वेलिंगटन डिस्ट्रिक्‍ट कोर्ट में दिसंबर 2021 में 3 दिन तक सुनवाई की थी। जज ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि इस मामले में पर्याप्त सबूत हैं। ऐसे में उन्होंने डायरेक्टर ऑफ द सिविल एविएशन अथॉरिटी के फैसले को पलट दिया और शख्स का लाइसेंस वापस करने को कहा। 

डेटिंग ऐप से शुरू हुआ किस्सा 

साथ ही जज ने इस मामले में सख्त आदेश पारित करते हुए कहा कि इस मामले में महिला और दूसरे पक्षों की पहचान जाहिर नहीं की जाएगी। वहीं वह शख्स कहां काम कर रहा था, इस बारे में भी कुछ नहीं बताया जाएगा। हालांकि, ये बताया गया है कि महिला और पुरुष दोनों ही शादीशुदा हैं और वह एक डेटिंग वेबसाइट पर मिले थे। 

टूट गई शादी 

रिपोर्ट के अनुसार, महिला-पुरुष दोनों अक्सर होटल, मोट्ल्‍स में मिलते रहे हैं। दोनों ने आपस में सेक्शुअल एक्टिविटी की रिकॉर्डिंग का वीडियो भी शेयर किया था। लेकिन, फिर महिला ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर में काम करने वाले शख्स की पत्नी को मैसेज कर उनके अफेयर के बारे में बता दिया था, जिसके बाद दोनों की शादी टूट गई थी।

ब्लैकमेल करती थी महिला 

एयर ट्रैफिक कंट्रोलर का लाइसेंस दिसंबर 2018 में कैंसिल हुआ था, जिसके बाद फरवरी 2019 में शख्‍स ने माना था कि उसका महिला के साथ अफेयर था। लेकिन, शख्स ने कंट्रोल टावर में सेक्‍स करने की बात से इंकार किया था। इसके अलावा एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने ये भी आरोप लगाया कि महिला उसे ब्लैकमेल करती है। वह उससे 38 लाख रुपए की मांग कर रही थी।

Navbharat Live
navbharatlive.com