

Air Canada Plane Crash: न्यूयॉर्क। ईरान में जारी जंग के बीच न्यूयॉर्क शहर के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा हुआ है। रनवे पर एक फायर ट्रक ने यहूदियों से भरे एयर कनाडा के विमान CRJ-900 को टक्कर मार दी। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 70 से अधिक लोग घायल हुए हैं। विमान में कुल लगभग 100 लोग सवार थे।
बताया जा रहा है कि फायर ट्रक को रोकने के बावजूद वह विमान से टकरा गया। टक्कर रनवे 4 के पास हुई, जब विमान टैक्सीवे से गुजर रहा था। घटना के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड और बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और रनवे के पास सुरक्षित जगह पर ले जाया गया।
हादसे से विमान को भी काफी नुकसान हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ज्यादातर यात्री यहूदी समुदाय से थे। एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने पहले ही विमान और ग्राउंड वाहन दोनों को रुकने का आदेश दिया था, लेकिन इसके बावजूद टक्कर हो गई।
इस घटना के बाद Federal Aviation Administration ने एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों को रोक दिया और जांच शुरू कर दी है। न्यूयॉर्क एयरपोर्ट अगले आदेश तक पूरी तरह बंद रहेगा और उड़ानों को अन्य एयरपोर्ट, जैसे JFK हवाई अड्डा, पर डायवर्ट किया गया है।
सोशल मीडिया पर हादसे से जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में विमान का अगला हिस्सा कई डिग्री तक ऊपर उठता दिख रहा है, जिससे हादसे की गंभीरता स्पष्ट होती है। अधिकारी हालात को नियंत्रित करने और घायलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में लगे हुए हैं।
हवाई जहाज़ का पिछला हिस्सा ज़मीन पर टिका हुआ दिखाई दे रहा था, जबकि मुख्य ढांचा (फ़्यूज़लेज) और अगला हिस्सा ऊपर की ओर उठ गया था। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस घटना में कितने लोगों को चोट लगी है।