Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अफगान के बेबाक न्यूज एंकर का हाल हुआ बुरा, तालिबान राज में समोसे बेचने पर हुआ मजबूर- Photo

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Jun 17, 2022 | 04:23 PM

PIC: @Haqmal/Twitter

Follow Us
Close
Follow Us:

पिछले साल अचानक अफगानिस्तान (Afghanistan) के हालात बद से बत्तर हो गए। सरकार का तख्तापलट हो जाना और तालिबान (Taliban) राज की शुरुआत हो जाना, अफगानियों के लिए काफी मुश्किलें लेकर आया है। बहुत से लोगों ने मौका देखते ही देश छोड़ दिया। दरअसल, सालों पहले जिस तरह से तालिबानियों ने अपनी हुकूमत चलाई थी, वह आज भी लोगों के जेहन में है। जिसकी वजह से लोग देश छोड़ने के लिए मजबूर हो गए थे। वहीं, जो आज भी देश में हैं वह कई तरह की परेशानियों का सामना कर रहे हैं। 

तालिबान राज में महिलाओं के साथ बहुत अत्याचार होता है। लेकिन, मर्दों के साथ भी बहुत ख़राब सलूक होता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें एक अफगानी जर्नलिस्ट को सड़क पर समोसे बेचते (Anchor Selling Samosa In Afghanistan) देखा गया। इस एंकर को अपना खर्चा चलने के लिए यह काम करना पड़ रहा है। 

Journalists life in #Afghanistan under the #Taliban. Musa Mohammadi worked for years as anchor & reporter in different TV channels, now has no income to fed his family. & sells street food to earn some money. #Afghans suffer unprecedented poverty after the fall of republic. pic.twitter.com/nCTTIbfZN3 — Kabir Haqmal (@Haqmal) June 15, 2022

यह वायरल तस्वीर मूसा मोहम्मदी की बताई जा रही है, जो अफगानिस्तान के बेकार जर्नलिस्ट हुआ करते थे। उनकी इस तस्वीर को बहुत से लोग ट्विटर पर शेयर कर रहे हैं। इस तस्वीर को अफगानिस्तान के नेशनल रेडियो और टेलीविजन डायरेक्टर जनरल अहमदुल्लाह वासिक ने भी शेयर किया। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, ‘मूसा मोहम्मदी ने विभिन्न टीवी चैनलों में एंकर और रिपोर्टर के रूप में वर्षों तक काम किया, अब उनके पास अपने परिवार को खिलाने के लिए कोई आय नहीं है। और कुछ पैसे कमाने के लिए स्ट्रीट फूड बेचता है।’ 

सम्बंधित ख़बरें

UN Official रोजमेरी डिकार्लो ने अफगान नेताओं से महिलाओं के मौलिक अधिकार बहाल करने का किया आग्रह

Pakistan Press: पाकिस्तान में पत्रकारों की बढ़ी मुश्किलें, प्रेस स्वतंत्रता पर संकट और बढ़ता दबाव

Afghanistan में कुदरत का कहर: भारी बर्फबारी और बारिश से 61 लोगों की मौत, सैकड़ों घर तबाह

‘अफगानिस्तान में फ्रंटलाइन से दूर रहे नाटो सैनिक’; ट्रंप के बयान पर भड़का ब्रिटेन, छिड़ा सियासी घमासान

एंकर की इस तस्वीर को देखकर लोग हैरान हैं कि तालिबान राज में मीडिया का क्या हाल हो गया है? जब तालिबान का राज नहीं था, तब मूसा मोहम्मदी बेबाक राय टीवी पर रखते हुए नज़र आते थे। लेकिन, अब जो तस्वीर वायरल हुई है, उसे देखकर हर कोई दंग रह गया है। 

Afghanistan tv journalist caught selling street food on road in taliban regime

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 17, 2022 | 04:23 PM

Topics:  

  • Afghanistan
  • TV Journalist

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.