-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Afeera Bibi Wife Of Pulwama Mastermind Joins Jaish Before Delhi Blast
जिसने करवाया था पुलवामा हमला…उसकी बीवी एक हफ्ते पहले जैश में हुई शामिल और दिल्ली में हो गया धमाका
- Written By: अक्षय साहू
Pakistan News: दिल्ली के लाल किले के पास हुए बम धमाके से पहले पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड मोहम्मद इस्माल अल्वी की पत्नी अफीरा बीबी ने तार जैश-ए-मोहम्मद ज्वाइन किया था।

पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड की पत्नी अफीरा बीबी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Pulwama Attack Mastermind Wife Join Jaish-e-Mohammed: दिल्ली के लाल किले के पास हुए बम धमाके के तार जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इस मामले में दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कई गिरफ्तारियां हो चुकी है। लखनऊ की डॉ. शाहीन शाहिद को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे इस बम धमाके का मास्टरमांंड बताया जा रहा है।
खबर है कि जैश दुनिया भर में आतंकी साजिशों को अंजाम देने के लिए एक महिला विंग तैयार कर रहा है। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉ. शाहीन जमात-उन-मोमिनात नामक इस आतंकी संगठन की भारतीय विंग की स्थानीय नेता हैं। यह विंग महिलाओं को बरगलाकर उन्हें आतंकवाद की राह पर धकेलने में अहम भूमिका निभाती है।
उमर फारूक की पत्नी जैश में शामिल
खबरों के मुताबिक, दिल्ली धमाकों से करीब एक सप्ताह पहले इस संगठन में एक नई सदस्य अफीरा बीबी को शामिल किया गया था। अफीरा, 2019 के पुलवामा हमले के मास्टरमाइंडों में से एक उमर फारूक की पत्नी है। उसे संगठन की सलाहकार परिषद में भी जगह दी गई है, जहाँ वह जैश प्रमुख मसूद अजहर की छोटी बहन सादिया अजहर के साथ काम कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
हम न डरते हैं और न… अफगान मंत्री ने पाकिस्तान को दी खुली धमकी, कहा- हमने बड़ी ताकतों को हराया
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Explainer: खामेनेई के जनाजे में क्यों शामिल नहीं हो रहे PM मोदी? जानिए क्या है भारत की ‘डेलिगेशन’ डिप्लोमेसी
बताया जाता है कि उमर फारूक पुलवामा हमले की योजना बनाने वालों में शामिल था और 2019 में दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया था। 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में विस्फोटकों से भरे ट्रक से सीआरपीएफ के काफिले पर हमला हुआ था, जिसमें 40 जवान शहीद हुए थे।
मसूद अजहर ने बनाया महिला ब्रिगेड
8 अक्टूबर को मसूद अजहर ने अपने संगठन के तहत एक महिला ब्रिगेड के गठन की घोषणा की थी। इसके बाद 19 अक्टूबर को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में दुख्तरान-ए-इस्लाम नाम से एक भर्ती अभियान चलाया गया, जिसका मकसद महिला आतंकियों की नई टीम बनाना था। इस ब्रिगेड की निगरानी के लिए अजहर ने अपनी बहन सादिया को जिम्मेदारी सौंपी, जबकि अफीरा बीबी को सलाहकार परिषद में शामिल किया गया।
यह भी पढ़ें: ‘अमीर हुक्म देते हैं, फतवे नहीं…’ तालिबान ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब, शुरू होगी जंग?
डॉ. शाहीन शाहिद की गिरफ्तारी के बाद इस महिला ब्रिगेड की भारत में बढ़ती गतिविधियों के ठोस सबूत मिले हैं। जांच एजेंसियों का कहना है कि शाहीन को भारत में इस संगठन की स्थानीय शाखा खड़ी करने का काम सौंपा गया था। जो भारत में किसी बड़े हमले को अंजाम देने की तैयारी कर रही थी, लेकिन फरीदाबाद में हुई गिरफ्तारियों के बाद हड़बड़ी में दिल्ली में लाल किले के पास धमाका हो गया।
Afeera bibi wife of pulwama mastermind joins jaish before delhi blast
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













