-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- 5 Indian Origin People Jailed In Singapore Sentenced To Caning What Was Their Crime
सिंगापुर में 5 भारतीय मूल के व्यक्तियों को जेल, साथ में बेंत मारने की सजा; आखिर क्या था उनका जुर्म
- Written By: अमन उपाध्याय
Indian origin people got jail: सिंगापुर में भारतीय मूल के पांच लोगों को एक पूर्व बाउंसर की हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया है। अदालत ने उन्हें जेल की सजा के साथ-साथ बेंत मारने की सजा भी सुनाई है।

सिंगापुर में भारतीय मूल के पांच लोगों को जेल, सांकेतिक फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: सिंगापुर में भारतीय मूल के पांच लोगों को एक हत्या के मामले में दोषी पाए जाने पर जेल और कोड़ों की सजा सुनाई गई है। यह मामला एक होटल में पूर्व बाउंसर की हत्या से जुड़ा है। अदालत ने श्रीधरन एलंगोवन को 36 महीने की कैद और छह कोड़ों की सजा दी, जबकि मनोजकुमार वेलयानाथम को 30 महीने की जेल और चार कोड़े मिले।
इसी तरह, शशिकुमार पाकिरसामी को 24 महीने की कैद और दो कोड़े, पुथेनविला कीथ पीटर को 26 महीने की जेल और तीन कोड़े तथा राजा ऋषि को 30 महीने की कैद और चार कोड़ों की सजा सुनाई गई।
पहले हत्या का लगा आरोप
खबर के अनुसार, सिंगापुर के कॉनकॉर्ड होटल और शॉपिंग मॉल में 2023 में हुए दंगे के मामले में कई लोगों ने आरोप स्वीकार कर लिए हैं। इस मामले में श्रीधरन (30), मनोजकुमार (32) और शशिकुमार (34) एक समूह से जुड़े थे। वहीं, 30 वर्षीय अश्विन पचन पिल्लई सुकुमारन पर पहले हत्या का आरोप लगाया गया था। उस पर 29 वर्षीय पूर्व बाउंसर मोहम्मद इशरत मोहम्मद इस्माइल की हत्या करने का संदेह है।
सम्बंधित ख़बरें
सीजफायर खत्म अब होगा हमला… NATO समिट में डोनाल्ट ट्रंप ने ईरान को दी बड़ी धमकी, कहा- आज बरसाएंगे बम
सालों तक भारत समेत दुनियाभर को लूटा…अब इन देशों से किस बात का हर्जाना मांग रहा ब्रिटेन? जानें पूरा विवाद
ट्रंप का बड़ा फैसला: ईरान के साथ समझौता किया खत्म, पाकिस्तान की मध्यस्थता की कोशिशें पूरी तरह नाकाम
Nijjar Murder: निज्जर हत्याकांड में भारत को क्लीन चिट, अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खुलासा
भारतीय मूल के इस व्यक्ति का मामला अभी भी लंबित है। इशरत और उसका दोस्त, 30 वर्षीय मुहम्मद शाहरुल निजाम उस्मान, ‘क्लब रयूमर्स’ में बाउंसर के रूप में काम करता था और वे एक अलग समूह का हिस्सा थे।
ये था पूरा मामला
19 अगस्त 2023 को कॉनकॉर्ड होटल और शॉपिंग मॉल में स्थित क्लब रयूमर्स में करीब 10 लोग शराब पी रहे थे, जिनमें आरोपी भी शामिल थे। इसी दौरान इशरत नामक युवक अपने दोस्त शाहरुल निजाम के साथ वहां पहुंचा, क्योंकि वह अपनी शादी का निमंत्रण पत्र देने आया था। क्लब के प्रवेश द्वार के पास बैठने के दौरान इशरत और आरोपियों के बीच कहासुनी हो गई।
अधिक खून बहने की वजह से हुई मौत
सुबह करीब छह बजे, जब क्लब बंद होने वाला था, तब यह बहस बढ़ गई और आरोपियों ने इशरत पर चाकू से कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल होने के बाद क्लब के कर्मचारियों ने एंबुलेंस बुलाई, लेकिन अधिक खून बन जाने के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही इशरत की मौत हो गई।
5 indian origin people jailed in singapore sentenced to caning what was their crime
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कोमोलिका बनकर घर-घर में छाईं उर्वशी ढोलकिया, तलाक के बाद अकेले पाले दो बेटे, संघर्ष से बनीं टीवी की फेमस विलेन
Jul 09, 2026 | 06:00 AMMaharashtra Weather: आज कोंकण और पुणे में भारी बारिश का अलर्ट; घर से निकलने से पहले जानें अपने जिले का हाल
Jul 09, 2026 | 05:55 AMYouTube ने लॉन्च किया Gifts फीचर, अब Live Stream से होगी ज्यादा कमाई, जानिए कैसे काम करेगा नया सिस्टम
Jul 09, 2026 | 04:07 AMAaj Ka Rashifal 09 July 2026: गुरुवार को मेष, सिंह और मकर को सफलता के योग, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 09, 2026 | 12:15 AMगौरव खन्ना को सामने देखकर इमोशनल हुईं आकांक्षा चमोला, अलगाव के खुलासे के बाद पहली बार हुए आमने-सामने
Jul 08, 2026 | 11:52 PMबुरहानपुर के इस गांव में ‘बेटी पढ़ाओ’ का नारा फेल! इस डर से नहीं जा रहीं बेटियां हाईस्कूल; जानें पूरा मामला
Jul 08, 2026 | 11:38 PMहेमा मालिनी ने फीस को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- उस दौर में बहुत कम पैसे मिलते थे, लेकिन काम ही सबसे बड़ी कमाई था
Jul 08, 2026 | 11:20 PMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM














