Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भूकंप ने हिला दिया पाकिस्तान, कराची का पूरा जेल हुआ खाली; सड़कों पर घूम रहे खूंखार अपराधी-Video

पाकिस्तान के कराची शहर में जेल से करीब 216 कैदी फरार हो गए हैं। जेल से फरार एक कैदी का वीडियो आया है, जिसमें वह कह रहा है कि पूरा जेल खाली हो गया है।

  • By Saurabh Pal
Updated On: Jun 03, 2025 | 01:29 PM

प्रतीकात्मक फोटो- जेल से कैदी फरार

Follow Us
Close
Follow Us:

कराचीः तुर्किये में भूमध्यसागर से सटे तटीय शहर मारमारिस में सोमवार और मंगलवार कि दरमियानी रात भूंकप आया था। इसका असर पाकिस्तान के कराची में भी देखने को मिला। 5.8 तीव्रता वाले भूकंप ने पाकिस्तान को हिला कर रख दिया। भूकंप से नुकसान तो ज्यादा नहीं हुआ, लेकिन इसकी आड़ में कराची के मलिर जेल से 216 कैदी फरार हो गए। अब पाकिस्तान में सैकड़ों खूंखार अपराधी खुले आम घूम रहे हैं।

मलिर जेल प्रशासन ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि रात को तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। एहतियातन कैदियों को बैरकों से बाहर निकाला गया था। इसी मौके का फायदा उठाकर कुछ कैदी मेन गेट से फरार हो गए।

दावा दिवार तोड़कर फरार हुए कैदी

सम्बंधित ख़बरें

भारत के साथ से पाकिस्तान को फायदा! ख्वाजा आसिफ बोले- मार्केट में बढ़ी पाकिस्तानी फाइटर जेट की मांग

‘…तो मारे जाएंगे 1 लाख चीनी सैनिक’, ताइवान पर हमला पड़ेगा भारी, रिपोर्ट ने उड़ाए ड्रैगन के होश

ईरान में दगों के बीच डोनाल्ड ट्रंप की नई तस्वीर ने मचाया बवाल…सामने आया अमेरिका का प्लान

हिंदुओं पर हमले सामान्य…अल्पसंख्यकों की रक्षा में यूनुस फेल, भारत और BJP पर लगाने लगे आरोप

वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कैदी जेल की दिवार तोड़ कर फरार हुए हैं। जेल से भागने वाले कैदियों की संख्या अलग अलग बताई जा रही है, लेकिन जियो न्यूज ने 2016 कैदियों के मेन गेट से भागने की पुष्टि की है। इनमें 80 कैदियों को दोबारा पकड़ लिया गया है, जबकि 135 कैदी अब भी फरार है। जेल सुपरिंटेंडेंट अरशद शाह ने मंगलवार तड़के इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया जेल कोई भी दिवार नहीं टूटी है।

कैदी बोले-पूरा जेल हो गया खाली

जेल से भागने वाले कैदियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में 2 कैद शॉर्ट्स में पैदल जाते हुए दिख रहे हैं। इसके अलावा विक्ट्री का साइन भी दिखा रहे हैं। वीडियो बनाने वाला शख्स से एक कैदी कहता है कि ढाई साल से जेल में बंद थे। जब उससे पूछा गया कि कितने लोग भागे हो, तो वह कहता है कि पूरा जेल भाग गया। -देखें वीडियो

कराची में अज्ञात लोगों का फिर से कहर जेल ब्रेक करके 200-300 लोगों को बाहर निकाला pic.twitter.com/Sc52BXTg7l — Manoj Singh (@PracticalSpy) June 3, 2025

भूकंप के बाद कैदियों ने धक्कामुक्की की

गृह मंत्री लांजार ने बताया कि भूंकप के दौरान जेल में बंद सभी कैदियों को बैरक से बाहर निकाला गया था। इस जेल में करीब 1000 कैदी बंद हैं। इस दौरान जेल में अफरा-तफरी मच गई। इसी का फायदा उठाकर कुछ कैदी भाग निकले हैं। जेल प्रशासन के मुताबिक तलाशी अभियान शुरु कर दिया गया है। इस अभियान में स्पेशल सिक्योरिटी यूनिट (SSU), रैपिड रिस्पॉन्स फोर्स (RRF), रेंजर्स और फ्रंटियर कोर (FC) की टीमें मिलकर काम कर रही हैं। बताया जा रहा है कैदियों में भागने की होड़ लग गई थी, इस भगदड़ के दौरान एक कैदी की मौत हो गई। वहीं कैदियों को रोकने की कोशिश में 4 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं।

216 prisoners escaped from pakistan jail

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 03, 2025 | 01:20 PM

Topics:  

  • Foreign News
  • Latest News
  • Pakistan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.