सत्तारूढ़ तृणमूल ने आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि फुटेज में दिख रहे लोग अब संगठन से जुड़े नहीं हैं। साथ ही टीएमसी ने सवाल किया कि भाजपा ने तीन साल पुराना वीडियो क्यों और किस उद्देश्य से निकाला। भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई ने रविवार रात एक पोस्ट में कहा, "शराब, महिलाएं, गंदी राजनीति। यही तृणमूल का असली चेहरा है। वर्ष 2022 के एक वीडियो में बालुरघाट टीएमसीपी अध्यक्ष एक कॉलेज यूनियन रूम के अंदर महिलाओं के साथ शराब पीते हुए दिखाई दे रहे हैं। हां, कैंपस के अंदर!"