बंगाल उपचुनाव: TMC ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, नंदीग्राम पर किसे बनाया प्रत्याशी?

Rejinagar By Election: बंगाल की की दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए टीएमसी ने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फंड को लेकर केंद्र सरकार पर बोला हमला
ममता बनर्जीSource- Social Media
Published on
Updated on

Nandigram By Election: बंगाल की की दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस ने नंदीग्राम और रेजीनगर से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने घोषणा की कि संचिता प्रधान डे नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगी। वहीं, रेजीनगर विधानसभा से तृणमूल के उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी हैं।

हालांकि, उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा के बाद भी यह अभी तक तय नहीं हुआ है कि तृणमूल के उम्मीदवार जोड़ा फूल चिन्ह पर चुनाव लड़ पाएंगे या नहीं। इसका कारण यह है कि चुनाव आयोग ने तृणमूल के चिन्ह विवाद पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है। आयोग ने दोनों पक्षों को दस्तावेज और बयान जमा करने के लिए 16 सितंबर की समय सीमा निर्धारित की है। उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि भी 16 सितंबर है।

खबर अपडेट की जा रही है...

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com