- Hindi News »
- West Bengal »
- Samik Bhattacharya Mamata Government Bjp Muslim Voters West Bengal
ममता सरकार को हटाने पढ़े-लिखे मुसलमान आगे…, अध्यक्ष बनते ही भट्टाचार्य का बयान
- Written By: सौरभ शर्मा
पश्चिम बंगाल BJP अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने ममता सरकार पर हमला बोलते हुए मुस्लिमों, हिंदीभाषियों व युवाओं से अपील की कि राज्य की बिगड़ी व्यवस्था को बदलने के लिए सभी लोग एकजुट हों।

पश्चिम बंगाल भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य (फोटो- सोशल मीडिया)
कोलकाता: पश्चिम बंगाल भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने पद संभालते ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। शनिवार को कोलकाता में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था, शिक्षा, रोजगार और लोकतंत्र की स्थिति पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने पढ़े-लिखे मुस्लिम समुदाय से आग्रह किया कि वे तुष्टीकरण और कट्टरपंथ को बढ़ावा देने वाली ममता सरकार के खिलाफ खड़े हों और बदलाव के लिए आगे आएं।
समिक भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों पर आधारित एक समावेशी विचारधारा वाली पार्टी है, जो केवल हिंदुओं के नहीं, बल्कि बंगाल के सभी वर्गों के उत्थान की पक्षधर है। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी ने राज्य में लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या कर दी है और मुस्लिम समुदाय को केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब मुसलमान, हिंदी भाषी और अन्य सभी बंगालवासी इस व्यवस्था के खिलाफ मिलकर खड़े हों।
ममता सरकार को बताया कट्टरपंथियों का संरक्षक
भट्टाचार्य ने अपने भाषण में दावा किया कि ममता बनर्जी की सरकार ने राज्य में कट्टरपंथियों को राजनीतिक संरक्षण दिया है। उन्होंने कहा, “हम किसी भी समुदाय के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन जब किसी विचारधारा से राज्य की शांति, शिक्षा और कानून-व्यवस्था को नुकसान पहुंचता है, तो उसका विरोध जरूरी है।” उन्होंने साफ किया कि भाजपा का उद्देश्य राज्य में किसी एक वर्ग का तुष्टीकरण नहीं, बल्कि समग्र विकास है।
सम्बंधित ख़बरें
खुद को मुस्लिम लीग समझती है कांग्रेस… राहुल गांधी के ‘मुस्लिम’ वाले बयान पर शाहनवाज हुसैन का तीखा हमला
नागपुर क्राइम: खापरखेड़ा तालाब में भाजपा नेता के बेटे सचिन लोहे की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका
West Bengal Chief Minister Suvendu Adhikari: सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए CM मोहन यादव
सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए फडणवीस, शिंदे और सुनेत्रा पवार, काली मंदिर में किए दर्शन
समिक भट्टाचार्य ने यह भी कहा कि भाजपा बंगाल में हर उस आवाज को साथ लेगी जो लोकतंत्र की बहाली और ईमानदारी से शासन चाहती है। उन्होंने यह भी चेताया कि यदि ममता सरकार के ‘संगठित उत्पीड़न’ को नहीं रोका गया, तो भाजपा राज्यभर में आंदोलन करेगी।
टीएमसी पर मुस्लिमों के उत्पीड़न का आरोप
बीजेपी अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि ममता सरकार खुद मुस्लिमों पर अत्याचार करवा रही है। उन्होंने दावा किया कि कई मौकों पर टीएमसी के गुंडों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों के घर जलाए, उनकी हत्या की और पुलिस मूकदर्शक बनी रही। उन्होंने कहा, यह सरकार मुसलमानों को सिर्फ वोट के लिए इस्तेमाल करती है, लेकिन जब अत्याचार होते हैं तो कोई साथ नहीं देता।
यह भी पढ़ें: PM मोदी की ब्राजील राजकीय यात्रा: 57 साल बाद ऐतिहासिक दौरा, आतंकवाद रोधी…
समिक भट्टाचार्य का यह बयान भाजपा के आगामी चुनावी अभियान की दिशा तय कर सकता है। उनका साफ संदेश है कि राज्य में बदलाव के लिए हर वर्ग, खासकर जागरूक मुस्लिम समाज को आगे आना होगा।
Samik bhattacharya mamata government bjp muslim voters west bengal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Viral Photo असली है या AI का खेल? अब ऐसे पकड़ें नकली तस्वीरों की सच्चाई, वरना पड़ सकता है भारी
May 27, 2026 | 03:12 AMAaj Ka Rashifal 27 May: मकर-धनु राशि वालों को व्यापार में महालाभ, मिथुन राशि वाले रहें सावधान, जानें भाग्यफल
May 27, 2026 | 12:15 AMरिकॉर्डतोड़ जीत के साथ IPL 2026 के फाइनल में पहुंची RCB, क्वालीफायर-1 में गिल की गुजरात को 92 रनों से हराया
May 26, 2026 | 11:45 PMभारत के नक्शे से जम्मू कश्मीर गायब…BCCI के ब्लंडर से सोशल मीडिया पर मचा बवाल! तस्वीरें हो रहीं वायरल
May 26, 2026 | 11:25 PMकपल से हुई बहस तो कनपटी पर सटा कर मार दी गोली, दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, लड़के की हालत गंभीर
May 26, 2026 | 11:05 PMAam Ki Guthli Benefits: आम की गुठली फेंकने से पहले ये पढ़ लीजिए, इसके फ़ायदे कर देंगे हैरान
May 26, 2026 | 11:02 PMपेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM














