-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Pm Modi Brazil Visit 2025 Terror Agreement Brics This Year
PM मोदी की ब्राजील राजकीय यात्रा: 57 साल बाद ऐतिहासिक दौरा, आतंकवाद रोधी…
- Written By: सौरभ शर्मा
PM मोदी की ब्राजील यात्रा में दोनों देशों के बीच आतंकवाद रोधी समझौते पर हस्ताक्षर की उम्मीद है। यह उनकी पहली राजकीय यात्रा होगी और भारत-ब्राजील संबंधों को मजबूती मिलेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्राजील यात्रा (फोटो- सोशल मीडिया)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच जुलाई को ब्राजील की ऐतिहासिक राजकीय यात्रा पर रवाना होंगे। यह यात्रा खास इसलिए है क्योंकि 57 वर्षों बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री ब्राजील की राजकीय यात्रा पर जा रहा है। भारत के ब्राजील में राजदूत दिनेश भाटिया ने इस यात्रा को बेहद महत्वपूर्ण बताया है और कहा कि इसके दौरान भारत और ब्राजील के बीच आतंकवाद रोधी समझौते पर हस्ताक्षर की संभावना है, जो दोनों देशों के लिए सुरक्षा सहयोग की दिशा में बड़ा कदम होगा।
भारत और ब्राजील के संबंध दशकों पुराने हैं। साल 1948 में भारत ने लैटिन अमेरिका में पहला दूतावास ब्राजील में ही खोला था। उसके बाद से द्विपक्षीय संबंध लगातार प्रगाढ़ होते गए। 2006 में दोनों देशों ने इन रिश्तों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ में बदल दिया और अब यह सहयोग राजनीति, रक्षा, व्यापार और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में भी फैल चुका है। यह प्रधानमंत्री मोदी की चौथी ब्राजील यात्रा होगी, लेकिन पहली बार वह एक औपचारिक राजकीय दौरे पर जा रहे हैं।
दो दिन रियो और फिर ब्रासीलिया में रहेंगे पीएम मोदी
राजदूत दिनेश भाटिया के अनुसार, पीएम मोदी पांच जुलाई को ब्राजील के रियो डी जेनेरियो पहुंचेंगे और वहां दो दिन बिताएंगे। इसके बाद वे ब्रासीलिया जाएंगे, जहां राजकीय यात्रा से संबंधित कार्यक्रम होंगे। यह दौरा केवल प्रतीकात्मक नहीं है, बल्कि इससे भारत-ब्राजील द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा देने की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
India Romania Relations: राष्ट्रपति मुर्मु की रोमानिया यात्रा, व्यापार और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति
संसद में हिम्मत है तो बोलिए! NEET पेपर लीक पर खड़गे का पीएम मोदी पर सबसे तीखा हमला, देखें VIDEO
भारत का अनोखा गांव, जहां नाम से नहीं बल्कि सीटी की धुन से बुलाए जाते हैं लोग, जानिए इसके पीछे का रहस्य!
National Honour Amendment Bill: राज्यसभा में पेश हुआ वंदे मातरम बिल, अपमान पर करनें पर 3 साल की होगी सजा
भाटिया ने बताया कि भारत और ब्राजील के बीच सुरक्षा, ऊर्जा, जलवायु, कृषि और डिजिटल क्षेत्रों में भी सहयोग को लेकर बातचीत होगी। साथ ही व्यापार और निवेश बढ़ाने की संभावनाओं पर भी चर्चा की जाएगी। यह यात्रा दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूती देने का अवसर साबित हो सकती है।
ब्रिक्स सम्मेलन भी रहेगा प्रमुख एजेंडे में
इस दौरान ब्राजील ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन की भी मेजबानी करेगा। इस बार सम्मेलन में नए साझेदार देश भी हिस्सा लेंगे, जो इसे और व्यापक बनाएगा। वैश्विक शासन में सुधार, वित्तीय संस्थाओं में संतुलन और विकासशील देशों की आवाज़ को बढ़ाना BRICS के मूल एजेंडे में शामिल है। ब्राजील इन विषयों के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन, खाद्य सुरक्षा और डिजिटल सहयोग को भी संयुक्त घोषणा पत्र में शामिल करने की तैयारी में है।
यह भी पढ़ें: ‘निर्णय में झलके आमजन की पीड़ा की समझ’, मुख्य न्यायाधीश गवई की अदालतों से अपील
भारत और ब्राजील दोनों G20 देशों के सदस्य हैं और वैश्विक दक्षिण (Global South) की आवाज़ को मजबूती देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में यह दौरा केवल द्विपक्षीय नहीं, बल्कि वैश्विक संतुलन में भारत की भूमिका को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
Pm modi brazil visit 2025 terror agreement brics this year
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
थैंक्यू फ्रेंड्स…देर रात पीएम मोदी ने पोस्ट की नई Reel, युवाओं को सकारात्मक सुझावों के लिए कहा शुक्रिया
Jul 24, 2026 | 11:27 PM‘नशे ने बर्बाद कर दी जिंदगी…’ मुरैना के पोरसा में 19 वर्षीय सर्वेश ने गोली मारकर की खुदकुशी
Jul 24, 2026 | 11:23 PMदिल्ली पहुंचे NCP विधायक रोहित पवार, जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन को दिया समर्थन, सरकार पर साधा निशाना
Jul 24, 2026 | 11:22 PMदुबई के पब में रशियन डांसर्स पर उड़ते थे करोड़ों! साइबर ठगी के सुल्तान मिर्जा की अय्याशी, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 11:14 PM2047 तक देश के अग्रणी शहरों में शामिल होगा संभाजीनगर! सिटी ट्रांसफॉर्मेशन यूनिट तय करेगी विकास का नया रोडमैप
Jul 24, 2026 | 11:11 PMIndia Romania Relations: राष्ट्रपति मुर्मु की रोमानिया यात्रा, व्यापार और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति
Jul 24, 2026 | 11:02 PMFCRI Recruitment 2026: फ्लूइड कंट्रोल रिसर्च इंस्टीट्यूट में रिसर्च इंजीनियर के 19 पदों पर भर्ती
Jul 24, 2026 | 10:59 PMवीडियो गैलरी

अब सरकार की खैर नहीं! हरियाणा के ताऊ ने मोदी सरकार को दे दिया सीधा अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 10:00 PM
संसद में हिम्मत है तो बोलिए! NEET पेपर लीक पर खड़गे का पीएम मोदी पर सबसे तीखा हमला, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 09:35 PM
कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM












