पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए भाजपा तैयार, समिक भट्टाचार्य को सौंपी प्रदेश की कमान

भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद समिक भट्टाचार्य को गुरुवार को पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई का नया अध्यक्ष आधिकारिक रूप से घोषित किया गया। समिक निर्विरोध पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष चुने गए।
राज्यसभा सदस्य समिक भट्टाचार्य पश्चिम बंगाल भाजपा के नए अध्यक्ष घोषित
पश्चिम बंगाल भाजपा के नए अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य के नाम का ऐलान करते रवि शंकर प्रसाद (सोर्स: एक्स@BJP4Bengal)
Published on
Updated on

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए एक साल से भी कम समय बचा है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। गुरुवार को पार्टी को नया प्रदेश अध्यक्ष भी मिल गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य समिक भट्टाचार्य को गुरुवार को पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई का नया अध्यक्ष आधिकारिक रूप से घोषित किया गया।

समिक भट्टाचार्य 2026 के विधानसभा चुनाव में पार्टी का नेतृत्व करेंगे। भट्टाचार्य (61) को निर्विरोध चुना गया, क्योंकि बुधवार की समयसीमा तक किसी भी अन्य उम्मीदवार ने इस पद के लिए नामांकन दाखिल नहीं किया था।

कोलकाता के साइंस सिटी में एक सम्मान समारोह के दौरान यह औपचारिक घोषणा की गई। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद मौजूद थे, जिन्होंने भट्टाचार्य को निर्वाचन का प्रमाणपत्र दिया। प्रसाद भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष के चुनाव के लिए राष्ट्रीय निर्वाचन अधिकारी थे।

रवि शंकर प्रसाद ने सौंपा प्रमाण पत्र

केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने समिक भट्टाचार्य को प्रमाणपत्र सौंपते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष पद के लिए केवल एक नामांकन दाखिल हुआ है और वह है समिक भट्टाचार्य का। मैं उन्हें बधाई देता हूं।

बुधवार को नामांकन दाखिल किया

राज्यसभा सांसद समिक भट्टाचार्य ने बुधवार दोपहर सॉल्ट लेक स्थित भाजपा के राज्य मुख्यालय में निवर्तमान अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था।

विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन की जिम्मेदारी

समिक भट्टाचार्य ने ऐसे वक्त में प्रदेश अध्यक्ष की कमान मिली है, जब पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए एक साल से भी कम समय रह गया है। ऐसे में समिक पर विधानसभा चुनाव में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन की जिम्मेदारी होगी। BJP को कब तक मिलेगा नया बॉस? RSS की बड़ी भूमिका, इन नेताओं का नाम रेस में आगे

शुरुआती दिनों से पार्टी के साथ है समिक

बंगाल में पार्टी के शुरुआती दिनों से ही समिक भट्टाचार्य जुड़े हुए हैं। उन्हें एक निष्पक्ष और व्यापक रूप से स्वीकार्य चेहरा माना जाता है। भाजपा के एक पदाधिकारी ने कहा कि भट्टाचार्य पार्टी के भीतर गुटबाजी से काफी हद तक दूर रहे हैं, स्पष्टवादी हैं, मीडिया की समझ रखते हैं और संगठन के भीतर उनका कोई विरोध नहीं है।

Navbharat Live
navbharatlive.com