‘ममता बनर्जी को बदनाम कर रहे पीड़िता के माता-पिता’, RG कर मामले में TMC नेता का दावा
पीड़िता के माता-पिता ने शुक्रवार को दावा किया था कि ममता बनर्जी उनकी बेटी के साथ बलात्कार और हत्या के सबूतों को नष्ट करने के पुलिस और अस्पताल अधिकारियों के कथित प्रयास को लेकर जिम्मेदारी से इनकार नहीं कर सकती।
- Written By: मनोज आर्या
ममता बनर्जी, (मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल)
कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री फिरहाद हकीम ने रविवार को एक बड़ा बयान दिया है, जो कि अब चर्चाओं में बना हुआ है। उन्होंने कहा है कि आरजी कर अस्पताल पीड़िता के माता-पिता, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बदनाम कर राजनीति कर रहे हैं। एक दिन पहले, तृणमूल कांग्रेस के नेता कुणाल घोष ने आरोप लगाया था कि आरजी कर अस्पताल पीड़िता के माता-पिता का इस्तेमाल उन ताकतों द्वारा किया जा रहा है जो ममता बनर्जी सरकार को बदनाम करना और उसके खिलाफ साजिश करना चाहते हैं। तृणमूल कांग्रेस के अपने सहयोगी घोष के साथ हकीम ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जनादेश से चुनी गई हैं, न कि उन लोगों द्वारा, जो (पीड़िता के) शोकाकुल माता-पिता का कठपुतली के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं।
शहर में गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए नगर निकाय मामले एवं नगर विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा कि मैं (पीड़िता के) माता-पिता की अत्यधिक पीड़ा और वेदना को साझा करता हूं। मैं सीबीआई द्वारा मामले की जांच के तरीके पर उनकी आपत्तियों को साझा करता हूं।
मुख्यमंत्री को निशाना बनाते हैं पीड़िता के माता-पिता
राज्य सरकार में मंत्री ने कहा कि लेकिन जब वे (आर जी कर अस्पताल पीड़िता के माता-पिता) मुख्यमंत्री को निशाना बनाते हैं और बिना किसी कारण उन्हें बदनाम करते हैं, तो मुझे कहना पड़ रहा है कि वे अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जा रहे हैं। उन्हें मुख्यमंत्री के शासन पर नहीं बोलना चाहिए, जो जनादेश प्राप्त कर सत्ता में आईं, न कि उन ताकतों की इच्छा से जो अपने एजेंडे के लिए (पीड़िता के) माता-पिता को कठपुतली के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। पीड़िता के माता-पिता ने शुक्रवार को दावा किया था कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उनकी बेटी के साथ बलात्कार और हत्या के सबूतों को नष्ट करने के पुलिस और अस्पताल अधिकारियों के कथित प्रयास को लेकर जिम्मेदारी से इनकार नहीं कर सकतीं।
सम्बंधित ख़बरें
ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका, सुखेंदु-सुष्मिता समेत TMC के 3 पूर्व सांसद BJP में शामिल
ममता बनर्जी ने TMC कार्यकर्ता को जड़ा थप्पड़! रैली में मचे बवाल के बीच वायरल हुआ VIDEO
पश्चिम बंगाल में क्लीन स्वीप के लिए BJP तैयार, ममता के अस्तित्व पर मंडराया खतरा, राज्यसभा उपचुनाव में बवाल तय!
TMC फंड केस: ED ने कोलकाता समेत 5 ठिकानों पर ताबड़तोड़ की छापेमारी, चार्टर्ड फ्लाइट कनेक्शन की जांच तेज
पश्चिम बंगाल की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
पीड़िता के परिजनों का आरोप
पीड़िता के माता-पिता ने आरोप लगाया कि उन्होंने अपराध के मुख्य षड्यंत्रकारियों’ को बचाने का प्रयास किया, जबकि सीबीआई सभी अपराधियों को पकड़ने में विफल रही और बड़ी साजिश के पहलू को नजरअंदाज कर दिया। पिछले साल 9 अगस्त को कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज में एक ट्रेनी महिला डॉक्टर का शव अस्पताल परिसर के सेमिनार हॉल में मिला था। निचली अदालत ने 20 जनवरी को बलात्कार-हत्या मामले में एकमात्र दोषी संजय रॉय को मृत्यु तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
