TMC के बागी सांसदों के पार्टी में शामिल होने की नहीं थी खबर, NCPI नेता के दावे से मची खलबली

TMC Rebel MPs: TMC के 20 बागी सांसदों के NCPI में शामिल होने की खबर से खुद NCPI भी हैरान है। पार्टी को पहले से इसकी जानकारी नहीं थी, लेकिन उसने नए नेताओं का स्वागत किया है।
NCPI state youth general secretary big statemnt on tmc rebel mps
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के साथ टीएमसी के बागी सांसद (फोटो सोर्स- @ANI)
Published on
Updated on

NCPI On TMC Rebel MPs: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 20 बागी सांसदों के नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में शामिल होने की घोषणा ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। दिलचस्प बात यह है कि NCPI के नेताओं का कहना है कि उन्हें इस घटनाक्रम की पहले से कोई जानकारी नहीं थी। पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि वे अभी भी पूरे मामले को समझने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने का स्वागत करते हैं।

नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI), जो अब तक अपेक्षाकृत कम चर्चित क्षेत्रीय राजनीतिक दल रही है, अचानक एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के केंद्र में आ गई है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 20 बागी सांसदों द्वारा पार्टी में विलय की घोषणा के बाद NCPI खुद भी हैरानी में दिखाई दे रही है।

TMC सांसदों पर NCPI नेता का बड़ा खुलासा

एक निजी चैनल से बातचीत में NCPI के राज्य युवा महासचिव टिटास भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी नेतृत्व को इस फैसले की कोई पूर्व जानकारी नहीं थी। उन्होंने बताया कि संगठन के भीतर अभी इस मामले को लेकर चर्चा चल रही है और जल्द ही पार्टी अपना आधिकारिक पक्ष रखने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है। भट्टाचार्य ने कहा कि NCPI की स्थापना वर्ष 2023 में हुई थी। पार्टी ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव और पश्चिम बंगाल के स्थानीय निकाय चुनावों में भाग लिया था। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी किसी एक व्यक्ति द्वारा स्थापित नहीं की गई, बल्कि इसके कई संस्थापक सदस्य हैं। हालांकि, पार्टी इस घटनाक्रम से अनभिज्ञ होने का दावा कर रही है, लेकिन उसने बागी सांसदों के शामिल होने का स्वागत किया है। भट्टाचार्य के अनुसार, वरिष्ठ नेताओं के आने से पार्टी का राजनीतिक दायरा और प्रभाव बढ़ेगा।

सभी नए सदस्यों के साथ मिलकर करेंगे काम

पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल शांतनु डे ने भी कहा कि उन्हें हाल ही में इस घटनाक्रम की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि पार्टी सभी नए सदस्यों का स्वागत करती है और उनके साथ मिलकर आगे काम करने को तैयार है। NCPI जनवरी 2023 में चुनाव आयोग के साथ एक पंजीकृत लेकिन गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के रूप में दर्ज हुई थी। पश्चिम बंगाल में मुख्यालय होने के बावजूद पार्टी ने अपनी चुनावी शुरुआत त्रिपुरा से की थी और अब तक मुख्यधारा की राजनीति में सीमित उपस्थिति रखती थी।

पार्टी के दस्तावेजों के अनुसार, शेवली कुंडू संगठन की कोषाध्यक्ष हैं। उनका नाम कुछ अन्य संस्थाओं से भी जुड़ा हुआ है, जिनमें बिस्वबाज़ार प्राइवेट लिमिटेड और पश्चिम Bengal असंगठित महिला कर्मी एसोसिएशन शामिल हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com