Murshidabad Violence: मुर्शिदाबाद हिंसा के बाद मालदा में शरणार्थियों से मिलने पहुंचा NHRC दल, तैयार करेगी रिपोर्ट
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) की एक टीम आज मालदा पहुंची है। यहां पीड़ित शरणार्थियों से मिलने के साथ ही वह हिंसा प्रभालित इलाकों का दौरा भी करेगी और रिपोर्ट तैयार करेगी।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
मुर्शिदाबाद पीड़ित (सौजन्य: सोशल मीडिया)
कोलकाता: वक्फ कानून के विरोध में पश्चिम बंगाल में हिंसा पर सरकार सख्त हो गई। मुर्शिदाबाद में हिंसा की घटना के बाद से हालात काफी तनावपूर्ण हो गए हैं। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) की एक टीम आज मालदा पहुंची है। टीम मुर्शिदाबाद और मालदा के हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करेगी और रिपोर्ट तैयार करेगी। हिंसा प्रभावित इलाकों से काफी संख्या में लोग मालदा स्थित शिविरों में शरण लिए हुए हैं।
एनएचआरसी का एक दल पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में आज उन लोगों से मिलने पहुंचा जिन्होंने मुर्शिदाबाद जिले के हिंसा प्रभावित इलाकों से भागकर यहां शरणार्थी शिविरों में शरण ले रखी है। एनएचआरसी ने हाल में मुर्शिदाबाद में वक्फ (संशोधन) अधिनियम के विरोध में भड़की हिंसा का स्वत: संज्ञान लिया।
एनएचआरसी ने बंगाल सरकार से भी तीन सप्ताह में रिपोर्ट मांगी
एनएचआरसी ने मालद के साथ ही आज कई इलाकों का दौरा किया है। हिंसा को लेकर टीम अपनी रिपोर्ट तो तैयार कर रही है, साथ ही बंगाल सरकार और पुलिस प्रशासन से भी हिंसा को लेकर तीन सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी है। मुर्शिदाबाद में शमशेरगंज, सुती, धुलियान और जंगीपुर के मुस्लिम बहुल इलाकों में हुई हिंसक झड़पों के दौरान तीन लोगों की जान चली गई थी जबकि कई घायल हुए थे।
सम्बंधित ख़बरें
पश्चिम बंगाल: नदिया में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक दिवार से टकराने पर अंतिम संस्कार से लौट रहे चार युवकों की मौत
पश्चिम बंगाल: सुंदरबन के पास बड़ा हादसा, मछली पकड़ने वाली डूबी नाव से 9 मछुआरों के शव मिले; 6 अब भी लापता
ICC महिला T20: टीम के फाइनल में न पहुंचने पर भी चमकीं मंधाना; ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ के लिए हुईं शॉर्टलिस्ट
पश्चिम बंगाल: TMC को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने दिया इस्तीफा, बागी गुट में हुईं शामिल
पश्चिम बंगाल की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
घर छोड़कर मालदा में शरणार्थी शिविर पहुंचे कई
मुर्शिदाबाद हिंसा में के कई जगह तोड़फोड़ के साथ आगजनी की वारदातें हुई थीं। घटना के बाद घबराए लोग अपने घरों को छोड़कर जाने के लिए मजबूर हो गए थे। मानवाधिकार आयोग ने घटना को लेकर स्वत: संज्ञान लिया और मालदा में शरणार्थियों से मिलकर हिंसा की दौरान क्या-क्या इस बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही शिविर में लोगों को क्या समस्याएं आ रही हैं इन सब पर रिपोर्ट तैयार कर सरकार को पेश करेगी।
#WATCH | West Bengal | A team of the National Human Rights Commission (NHRC) arrives in Malda; the team will visit the violence-affected areas of Murshidabad and Malda. pic.twitter.com/LPqHQSklso — ANI (@ANI) April 18, 2025
राज्यपाल भी मुर्शिदाबाद जाकर लेंगे हालात का जायजा
राज्यपाल सीवी आनंद बोस आज मुर्शिदाबाद के लिए रवाना हुए हैं। वह हिंसा प्रभावित इलाकोें का दौरा करने के साथ पीड़ितों से मिलेंगे। उन्होंने कहा था कि हिंसा पीड़ित कई महिलाएं उनसे मिलने पहुंची थी। इस दौरान उनकी कहानी सुन मैं भी विचलित हो गया था। उन्होंने कहा था कि वह मुर्शिदाबाद जाकर पीड़ितों से मिलेंगे। इसी सिलसिले में वह आज हिंसा प्रभावित इलाके का दौरा करेंगे।
