- Hindi News »
- West Bengal »
- Mamta Banerjee Government Opened Jharkhand Bengal Border After 24 Hours
ममता बनर्जी सरकार ने 24 घंटे बाद खोला झारखंड-बंगाल बॉर्डर, मालवाहक ट्रकों की आवाजाही हुई शुरू
- Written By: रीना पंवार
ममता बनर्जी सरकार ने पश्चिम बंगाल-झारखंड सीमा को करीब 24 घंटे तक बंद रखने के बाद फिर से खोल दिया है। सीमा के खुलते ही यहां फंसे हजारों मालवाहक ट्रक बंगाल के लिए रवाना हो गए हैं। सीमा बंद होने से यहां कई आपात सेवाएं भी प्रभावित हुई थीं।

कतार में खड़े मालवाहक ट्रक (फोटो सोर्स एएनआई)
कोलकाता/रांची : डीवीसी द्वारा पानी छोड़े जाने से नाराज सीएम ममता बनर्जी ने गुरूवार शाम पश्चिम बंगाल-झारखंड सीमा को बंद कर दिया था, जिसे करीब 24 घंटे तक बंद रखने के बाद आज फिर से खोल दिया गया है। सीमा के खुलने से यहां फंसे हजारों मालवाहक ट्रकों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) द्वारा झारखंड के साथ अंतर-राज्यीय सीमा पर स्थित उसके बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने सीमा बंद कर दी थी। पानी छोड़े जाने की वजह से दक्षिण बंगाल के जिलों में बाढ़ आ गयी थी।
झारखंड सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि अंतर-राज्यीय सीमा खोल दी गयी है और एनएच-2 और एनएच-6 पर फंसे सामान से लदे हजारों ट्रक पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो गए हैं। पश्चिम बंगाल में ‘ट्रक ऑपरेटर्स’ ने कहा कि सीमा खुल गयी है लेकिन सीमा पर 20-25 किलोमीटर लंबी कतार में खड़े ट्रकों को आगे बढ़ने में थोड़ा वक्त लगेगा। सीमा बंद करने के कारण यहां हजारों ट्रक फंस गए थे, जिनमें उत्तरी राज्यों से ऐसे ट्रक भी शामिल थे जिनमें जल्दी खराब होने वाली खाद्य सामग्री थी। इसके कारण आपात सेवाएं भी प्रभावित हुई थीं।
विपक्ष ने सीएम ममता पर साधा निशाना
इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ममता बनर्जी गृह मंत्रालय, एनएचएआई, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय तथा झारखंड के लोगों के दृढ़ संकल्प के आगे झुक गयीं, जिन्होंने झारखंड से पश्चिम बंगाल जा रहे वाहनों को रोकने के लिए उनके खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया था।” इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरूवार को आरोप लगाया था कि उनके राज्य में बाढ़ की स्थिति ‘‘झारखंड को बचाने” के लिए डीवीसी द्वारा उसके बांधों से अनियंत्रित पानी छोड़े जाने के कारण पैदा हुई। इसके बाद झारखंड से पश्चिम बंगाल आ रहे भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी थी।
सम्बंधित ख़बरें
जन्म दर के मामले में देश के ये 6 राज्य हैं सबसे आगे, दिल्ली की रैंक जानकर हो जाएंगे हैरान
400+ केस, लाखों का इनाम…झारखंड में 27 माओवादियों ने डाले हथियार! मुख्यधारा की चुनी राह
धनबाद कोल वाशरी हादसा: मृतकों के परिजनों को ₹20 लाख मुआवजा, BCCL ने किया पढ़ाई और नौकरी का वादा
झारखंड में BJP नेता की संदिग्ध मौत, दो सगी बहनों से की थी शादी, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
DVC के साथ संबंध तोड़ने को कहा
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में ‘‘मानव निर्मित” बाढ़ के लिए डीवीसी को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा था कि उनकी सरकार डीवीसी के साथ सभी संबंध तोड़ लेगी। इस मामले में सफाई पेश करते हुए डीवीसी के एक अधिकारी ने कहा था कि नई दिल्ली स्थित केन्द्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के निर्देश पर पानी छोड़ा गया था, लेकिन अब इसे रोक दिया गया है। वहीं, झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अंतर-राज्यीय सीमा कथित तौर पर सील करने के लिए ममता पर तीखा प्रहार किया।
सीमाएं सील करने पर झामुमो ने साधा निशाना
झामुमो महासचिव और केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘सीमाएं सील करने का ममता बनर्जी का फैसला उन पर काफी भारी पड़ेगा। अगर झारखंड अपनी सीमाएं बंद कर दें तो पश्चिम बंगाल भारत के पश्चिमी, उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों से कट जाएगा। मैं दीदी से संवेदनशील रुख अपनाने का अनुरोध करता हूं। सामान लेकर जा रहे वाहन आपके राज्य में बाढ़ लाने के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।” इस मामले में डीवीसी ने गुरूवार को स्पष्ट किया था कि पानी छोड़ने का निर्णय पश्चिम बंगाल जल संसाधन विभाग, झारखंड जल संसाधन विभाग और डीवीसी की तकनीकी विशेषज्ञ समिति द्वारा सर्वसम्मति से लिया गया था।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Mamta banerjee government opened jharkhand bengal border after 24 hours
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMChhatrapati Sambhajinagar के ऐतिहासिक पनचक्की परिसर में चला विशेष स्वच्छता अभियान, 3 टन कचरा हटाया
May 30, 2026 | 10:48 PMमैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PMटी20 इनटरनेशनल में हरमनप्रीत कौर का बड़ा रिकॉर्ड, छुआ 4 हजार रन का आंकड़ा, इस लिस्ट में मारी एंट्री
May 30, 2026 | 10:36 PMहोर्मुज में मची खलबली! तेल टैंकरों के रास्ते पर दिखी संदिग्ध बारूदी सुरंग, ओमान ने जारी किया ‘रेड अलर्ट’
May 30, 2026 | 10:35 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














