दोषियों को फांसी मत दो…चंद्रनाथ रथ की मां ने मांगी अनोखी सजा, कहा- TMC ने मेरे बेटे को तड़पा-तड़पाकर मारा
Chandranath Rath Mother: सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की मौत से उनके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। इस हत्याकांड पर उनकी मां ने दोषियों के लिए फांसी की सजा नहीं मांगी।
- Written By: प्रिया जैस
चंद्रनाथ रथ और उनकी मां हसीरानी रथ (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Chandranath Rath Mother Appeal: पश्चिम बंगाल में एक बुधवार रात खूनी वारदात को अंजाम दिया गया। मध्यमग्राम में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड के बाद चंद्रनाथ रथ के परिवार में मातम पसर गया है। चांदीपुर में पीए चंद्रनाथ रथ की मां हासिरानी रथ का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बेटे की मौत की खबर मिलते ही वे टूट गई।
चंद्रनाथ रथ की मां ने दोषियों को फांसी की सजा न देने की मांग की। उन्होंने कहा, मैं चाहती हूं कि दोषियों को सज़ा मिले। मैं एक मां हूं, मैं नहीं चाहती कि उन्हें फांसी दी जाए। मैं उनके लिए आजीवन कारावास चाहती हूं। उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि BJP सत्ता में आई। हमारे प्रदेश अध्यक्ष और नेता बार-बार राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की बात कह रहे हैं।
बदमाशों ने मेरे बेटे को तड़पा-तड़पाकर मारा
लेकिन सत्ताधारी पार्टी के जो लोग तरह-तरह की भड़काऊ टिप्पणियां कर रहे थे, जो कह रहे थे कि 4 तारीख के बाद दिल्ली के ‘बाप’ भी हमें नहीं बचा पाएंगे, तो 4 तारीख के बाद उन्होंने वही कर दिखाया। अगर मेरे बेटे की मौत किसी दुर्घटना में हुई होती, तो मुझे इतना दुख नहीं होता। जिस तरह से बदमाशों ने मेरे बेटे को तड़पा-तड़पाकर मारा, ये सब तृणमूल की रची हुई कहानियां हैं। जब से सुवेंदु बाबू ने ममता बनर्जी को हराया है, मेरे परिवार को ऐसे खतरे का सामना करना पड़ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल में खूनी झड़प! बसीरहाट में TMC के गुंडों ने BJP कार्यकर्ता रोहित रॉय को मारी गोली, हालत नाजुक
चुनाव के बाद बंगाल में हिंसा को लेकर हाई कोर्ट पहुंचे हुमायूं कबीर; दायर की याचिका, TMC पर लगाए गंभीर आरोप
सोची-समझी साजिश…PA की हत्या पर भावुक हुए सुवेंदु अधिकारी, महा-जंगलराज का बताया नतीजा, नेताओं से की बड़ी अपील
हार से बौखलाए ममता-अभिषेक, PA की मौत पर कौस्तव बागची का बड़ा आरोप, कहा- बिना आरोप के ही TMC ने कर दी मांग
#WATCH | Chandipur, Purba Medinipur, West Bengal: Hasirani Rath, mother of BJP leader Suvendu Adhikari’s PA Chandra, who was shot dead near Madhyamgram last night, says, “I want the guilty to be punished. I am a mother, I do not want them to be hanged. I want life imprisonment… pic.twitter.com/h1OMxWFbO3 — ANI (@ANI) May 7, 2026
चंद्रनाथ रथ की मां अपने बेटे की केवल फांसी से खत्म नहीं होने देना चाहती। उन्होंने दोषियों के लिए उम्रकैद की सजा मिले, ताकि वे जिंदगी भर अपने गुनाहों की सजा भुगते और पश्चाताप करे।
यह भी पढ़ें – हार से बौखलाए ममता-अभिषेक, PA की मौत पर कौस्तव बागची का बड़ा आरोप, कहा- बिना आरोप के ही TMC ने कर दी मांग
परिवार की लेंगे जिम्मेदारी – सुवेंदु
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने राजनीतिक कनेक्शन होने के भी संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि इस मामले में कोई राजनीतिक कनेक्शन हो सकता है। लेकिन चूंकि पुलिस ने कहा है कि जांच के हित में, आपको किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंचना चाहिए। पूरा BJP परिवार उनके परिवार के साथ खड़ा है।
आज पोस्टमॉर्टम के बाद, स्थानीय विधायक और सुवेंदु अधिकारी मृतक का शव उनके परिवार को सौंप देंगे। उन्होंने कहा कि हम परिवार की ज़िम्मेदारी लेंगे। जो भी जरूरी कदम उठाने थे, वे सभी उन सभी लोगों के ठीक होने को सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए हैं जो घायल हुए थे।
आपको जानकारी दें, कि बीती रात मध्यमग्राम में बीच सड़क पर चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने सुबह बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ के शव को बारासात अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
