बंगाल में खूनी झड़प! बसीरहाट में TMC के गुंडों ने BJP कार्यकर्ता रोहित रॉय को मारी गोली, हालत नाजुक
BJP Worker Shot Bengal: पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा भड़क उठी है। बंगाल के बसीरहाट में बुधवार (6, मई) को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता को टीएमसी के लोगों ने गोली मार दी।
- Written By: प्रिया जैस
रोहित रॉय को मारी गोली (सौजन्य-एक्स)
Rohit Roy BJP: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद हिंसा ने बड़ा रूप ले लिया है। बंगाल में एक ही दिन दो हिंसक वारदातों को अंजाम दिया गया। एक ओर बसीरहाट में भाजपा कार्यकर्ता पर टीएमसी के गुंडों द्वारा हमला किया गया। तो वहीं, दूसरी ओर मध्यमग्राम में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
पहली घटना बंगाल के बसीरहाट में बुधवार (6, मई) को रात करीब 10 बजे एक हिंसक झड़प हुई। इस झड़प में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता रोहित रॉय उर्फ चिंटू को गोली मार दी गई। यह घटना बसीरहाट पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोत्रा ग्राम पंचायत की राजीव कॉलोनी में हुई। इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।
भाजपा का झंडा लगाने पर हुआ था विवाद
मिली जानकारी के मुताबिक, भाजपा कार्यकर्ता रोहित रॉय अपनी कॉलोनी में बीजेपी का झंडा लगा रहे थे। तभी वहां तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 4-5 लोग पहुंचे और इसका विरोध किया। देखते-ही-देखते कुछ ही देर में विरोध झड़प में बदल गया। इसी बीच टीएमसी के गुंडों ने पेट में गोली मार दी। रोहित रॉय को घायल अवस्था में तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
चुनाव बाद बंगाल में हिंसा को लेकर हाई कोर्ट पहुंचे हुमायूं कबीर; दायर की याचिका, TMC पर लगाया बड़ा आरोप
नवभारत संपादकीय: भारत में कम्युनिस्ट राजनीति का पतन, वामपंथी शासन का अंतिम किला ढहा
सोची-समझी साजिश…PA की हत्या पर भावुक हुए सुवेंदु अधिकारी, महा-जंगलराज का बताया नतीजा, नेताओं से की बड़ी अपील
हार से बौखलाए ममता-अभिषेक, PA की मौत पर कौस्तव बागची का बड़ा आरोप, कहा- बिना आरोप के ही TMC ने कर दी मांग
🚨 बसिरहाट से बड़ी खबर गोत्रा इलाके में झंडा लगाने को लेकर हुआ विवाद हिंसक हो गया। BJP कार्यकर्ता Rohit Roy urf Chintu को पेट में गोली लगने की सूचना है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है फिलहाल इलाज जारी है। ये हो क्या रहा है पश्चिम बंगाल में ? pic.twitter.com/Mlz9CsJTZc — Naseebul khan (@ncn2164) May 6, 2026
जांच में जुटी पुलिस
बसीरहाट पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल, पुलिस रोहित रॉय की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इसके साथ ही घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी की भी जांच कर रही है। ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
यह भी पढ़ें – हार से बौखलाए ममता-अभिषेक, PA की मौत पर कौस्तव बागची का बड़ा आरोप, कहा- बिना आरोप के ही TMC ने कर दी मांग
चंद्रनाथ रथ की हत्या
इस घटना के दौरान ही मध्यमग्राम में सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की भी गोली मारकर हत्या की गई। सुबह होते ही, एक फोरेंसिक टीम चंद्रनाथ रथ की कार की जांच करने और नमूने इकट्ठा करने के लिए मौके पर पहुंची। इसके बाद, वे मध्यमग्राम नगर पालिका के वार्ड नंबर 9 स्थित दोहरिया में गोलीबारी वाली जगह पर गए, वहां बारिकी से जांच की। फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए और बदमाशों द्वारा छोड़े गए लावारिस वाहन की जांच की।
