- Hindi News »
- West Bengal »
- Bengal Election 2026 Owaisi Humayun Kabir Alliance Impact Mamata Politics
Bengal Chunav 2026: ममता के शत्रु पहुचाएंगे BJP को फायदा! कबीर और ओवैसी के साथ आने से चुनाव पर कितना असर?
बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को नुकसान पहुंचाने के लिए साथ आ गए हैं हुमायूं कबीर और ओवैसी। अब TMC के नुकसान से भाजपा को कितना फायदा होगा?
- Written By: सजल रघुवंशी

ममता, कबीर, ओवैसी (सोर्स- डिजाइन इमेज)
Humayun Kabir And Owaisi Alliance: बंगाल चुनाव में एक नया गठबंधन सामने आया है। बंगाल के ओवैसी के साथ आ गए हैं हैदराबाद वाले ओवैसी। अब इस गठबंधन से ममता को नुकसान हो या ना हो लेकिन भाजपा को फायदा जरूर हो सकता है। गौरतलब है कि ओवैसी को हमेशा से ही भाजपा की बी-टीम बोला जाता है। इस बीच जब हुमायूं कबीर भी बंगाल में उभरे तब उन्हें भी बीजेपी की बी-टीम कहा जाने लगा।
अब हुमायूं कबीर तो यह साफ कह चुके हैं कि उनकी लड़ाई भाजपा और ममता बनर्जी दोनों से है लेकिन राजनीति में जो दिखाया जाता है वो होता नहीं है बल्कि होता वो है जो दिखाया नहीं जाता। खैर, हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेडीयूपी) ने पहले ही ऐलान किया है कि उनकी पार्टी 2026 के विधानसभा चुनाव में 182 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। इस गठबंधन में AIMIM भी साझेदार होगी और लगभग 8 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है।
कबीर को मिला ओवैसी का साथ
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ऐलान किया कि उनकी पार्टी हुमांयू कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। ओवैसी 25 मार्च को कोलकाता में हुमायूं कबीर के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गठबंधन की रूपरेखा रखेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: ममता विरोध में ‘लाल’ हुआ ‘भगवा’! क्या बंगाल में लेफ्ट वोटरों ने लिखी BJP की जीत की पटकथा?
West Bengal: सुवेंदु अधिकारी ने मंत्रियों को बांटे विभाग, जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय
AIMIM पार्षद मतीन पटेल की कुर्सी पर संकट! अवैध निर्माण ने बढ़ाई मुश्किलें, जानें मेयर राजुरकर ने क्या कहां?
पंजाब में AAP को बड़ा झटका, CM भगवंत मान के भाई और चाचा BJP में शामिल; पार्टी में नहीं थम रही बगावत
सुवेंदु अधिकारी के करीबी हैं ‘कबीर’?
दरअसल, एआईएमआईएम प्रवक्ता सैयद असीम वकार ने हुमायूं कबीर पर आरोप लगाए थे कि वह भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के करीबी हैं और उन्होंने कबीर को सुवेंदु अधिकारी के पॉलिटिकल सिस्टम का हिस्सा भी बताया था। जिसके बाद ऐसा माना जा रहा था कि ओवैसी और कबीर का गठबंधन नामुमकिन है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि कबीर के प्रस्ताव हमारी विचारधारा के बिलकुल विपरीत हैं।
ममता बनर्जी को डबल नुकसान?
दरअसल, ऐसा माना जा रहा है कि इन दोनों मुस्लिम नेताओं के साथ आने से ममता बनर्जी को नुकसान पहुंच सकता है क्योंकि हुुमांयू कबीर द्वारा मुर्शिदाबाद में बनवाई जा रही बाबरी मस्जिद एक भावनात्मक मुद्दा है। ऐसे में जब कबीर मस्जिद बनाने का ऐलान कर चुके थे तब ममता बनर्जी ने उन्हें पार्टी से सस्पेंड कर दिया था। अब कबीर और ओवैसी दोनों मिलकर इस मुद्दे को जनता के सामने उठा सकते हैं जो ममता बनर्जी को नुकसान पहुंचा सकता है।
यह भी पढ़ें: UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त! केंद्र और यूजीसी को थमाया नोटिस, क्या समाज बांटने की हो रही कोशिश?
भाजपा को कैसे होगा फायदा?
ऐसा कहा जाता है कि भारतीय जनता पार्टी जब भी चुनाव लड़ती है तब वह किसी को हराने के उद्देश्य से नहीं लड़ती बल्कि वह तो मिशन की तरह चुनाव लड़ती है। बीजेपी अपने एजेंडा के साथ ही आगे बढ़ रही है। इसका सटीक उदाहरण ईद वाला दिन ही है, जहां ममता एकतरफ ईद मना रही थी तो वहीं दूसरी तरफ सुवेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में पूजा कर रहे थे। टीएमसी, ओवैसी और कबीर तीनों का टारगेटेड वोटबैंक अल्पसंख्यक हैं। ऐसे में वोट कटने की संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं। वहीं भाजपा के केस में ऐसा नहीं है वह सिर्फ और सिर्फ हिंदू वोटबैंक पर फोकस कर रही है। जिससे उसका वोटबंक सुरक्षित माना जा रहा है।
Bengal election 2026 owaisi humayun kabir alliance impact mamata politics
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026: धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन, पंजाब किंग्स को 3 विकेट से चटाई धूल
May 11, 2026 | 11:34 PMIPL 2026: मैच के दौरान ‘अश्लील इशारा’ पड़ा भारी, RCB के बल्लेबाज टिम डेविड पर लगा जुर्माना
May 11, 2026 | 11:14 PMट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PMरेलवे पेंशनभोगियों की मौज! DR में 2% की बढ़ोतरी का ऐलान, जानें 1 जनवरी से कितनी बढ़ जाएगी आपकी पेंशन
May 11, 2026 | 11:03 PMमोदी सरकार युवाओं के सपनों के लिए सबसे बड़ा खतरा…NEET-UG पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
May 11, 2026 | 10:54 PMक्या आप भी पढ़ा हुआ भूल जाते हैं? ठाणे में 16 मई से शुरू हो रहा है विशेष ‘मेंटल जिम’ ट्रेनिंग प्रोग्राम
May 11, 2026 | 10:54 PMAsian Boxing Championships: अंडर-17 में भारत की बेटियों का दमखम, फाइनल में 8 मुक्केबाज, 4 ने जीते ब्रॉन्ज
May 11, 2026 | 10:28 PMवीडियो गैलरी

‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM














