Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमित शाह कोलकाता में आज नए यात्री टर्मिनल का करेंगे उद्घाटन, भाजपा सदस्यता अभियान का होगा शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री अमित शाह देर रात शनिवार 26 अक्टूबर को कोलकाता पहुंचे। आज यानी 27 अक्तूबर को वह पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के पेट्रापोल में भारत-बांग्लादेश भूमि सीमा क्रॉसिंग पर नए यात्री टर्मिनल और कार्गो गेट का शुभारंभ करेंगे।

  • Written By: प्रीति शर्मा
Updated On: Oct 27, 2024 | 06:53 AM

अमित शाह (सौजन्य : सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

कोलकाता: केंद्रीय मंत्री अमित शाह देर रात शनिवार 26 अक्टूबर को कोलकाता पहुंचे। यहां पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। आज यानी 27 अक्तूबर को वह पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के पेट्रापोल में भारत-बांग्लादेश भूमि सीमा क्रॉसिंग पर नए यात्री टर्मिनल और कार्गो गेट का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा वह रविवार दोपहर को कोलकाता में एक संगठनात्मक बैठक भी करेंगे।

#WATCH केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता पहुंचे। कल वे पश्चिम बंगाल में भाजपा के ‘सदस्यता अभियान’ की शुरुआत करेंगे। (26.10) pic.twitter.com/tgC9iRSCaV — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 26, 2024

भारत और बांग्लादेश के बीच व्यापार

बता दें कि पेट्रापोल क्रॉसिंग दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा भूमि सीमा क्रॉसिंग है जो भारत और बांग्लादेश के बीच व्यापार और वाणिज्य के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण द्वार माना जाता है। बता दें कि दोनों देशों के बीच करीब 70 प्रतिशत का व्यापार यहीं से होता है। यह टर्मिनल रोजाना करीब 20 हजार यात्रियों को सुविधा प्रदान करेगा। इसके अलावा एक ही जगह पर आव्रजन, सीमा शुल्क और सुरक्षा सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगे।

बता दें कि इसकी आधारशिला अमित शाह ने 9 मई 2023 को रखी थी। इस मैत्री द्वार के लिए कार्गो गेट के लिए जीरो लाइन पर दोनों देशों की सहमित बनी थी। सरकारा द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी दक्षिण एशियाई देशों के साथ सांस्कृतिक और व्यापार संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए भारतीय भूमि बंदरगाह प्राधिकरण को एक नई गति दी है जिससे एक देश को नई दिशा और आयाम प्रदान मिलेगा।”

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने खुद को अमित शाह का निजी सचिव बताकर लोगों को ठगने वाले जालसाज को किया गिरफ्तार

नीतीश कुमार की तारीफ में ये क्या कह गए अमित शाह? राज्यसभा नमांकन के बाद बिहार में बदले सियासी समीकरण

कुर्सी के ‘खेल’ का सियासी संदेश? वायरल हुई नीतीश-शाह और नबीन की फोटो, यूपी के ‘स्टूल कांड’ से हो रही तुलना

‘दो गुजरातियों के सामने नीतीश ने हथियार डाल दिए’, राज्यसभा जाने को लेकर सोशल मीडिया पर मचा बवाल

पेट्रापोल पैसेंजर टर्मिनल बुनियादी ढांचे और सेवा मानकों को फिर से परिभाषित करने और साथ ही भारत और बांग्लादेश के बीच यात्रा अनुभव को बढ़ाने और खुद को एशिया में एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए तैयार किया गया है।

यह भी पढ़ें: कब से दिखेगा गुलाबी ठंड का असर, जानें दिल्ली समेत अन्य राज्यों में से जुडा वेदर अपडेट

कोलकाता यात्रा के दौरान भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभारंभ भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आज किया जा सकता है। इसके अलावा, दो सरकारी कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। अमित शाह आज कोलकाता में सबसे पहले अंतरराष्ट्रीय भूमि बंदरगाह पेट्रापोल और उसके बाद आरामबाग में केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Amit shah will inaugurate new passenger terminal in kolkata today launch bjp membership drive

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 27, 2024 | 06:53 AM

Topics:  

  • Amit Shah
  • Kolkata

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.