Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ममता का कर्ज चुकाएंगे अखिलेश यादव! आज कोलकाता में करेंगे मुलाकात, क्या होगा अगला दांव?

Akhilesh Yadav and Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद अब समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव आज ममता बनर्जी से मिलने कोलकाता जाएंगे।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: May 06, 2026 | 09:42 AM

ममता बनर्जी और अखिलेश यादव (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

Akhilesh Yadav Will Meet Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के तुरंत बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अब ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे। अखिलेश यादव आज देर रात कोलकाता पहुंचेंगे और तृणमूल सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे। बंगाल चुनाव के नतीजे आने के बाद से यह उनका पहला दौरा होगा।

ममता बनर्जी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की पुष्टि की। ममता बनर्जी ने बताया कि अखिलेश यादव ने उनसे आज मिलने का अनुरोध किया था, लेकिन उन्होंने अखिलेश यावद को कल आने को कहा। उन्होंने कहा कि एक-एक करके सभी आएंगे। इस दौरान ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की मजबूती की ओर इशारा किया। तो वहीं अखिलेश यादव भी पूरे समर्थन में नजर आए। भले ही वे मैदान में नहीं उतरे लेकिन सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने लगातार ममता बनर्जी के समर्थन में पोस्ट किए और तृणमूल कांग्रेस के लिए प्रचार किया।

ममता बनर्जी ने लगाए थे आरोप

आपको बताते चलें, कि ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है। बंगाल में काउंटिंग के दौरान ममता बनर्जी ने उनके वोट लूटे जाने का आरोप लगाया था। साथ ही उन्होंने सुरक्षा बलों द्वारा उनसे मारपीट करने का भी आरोप लगाया था। इस पर अखिलेश यादव ने भी उनका समर्थन किया था। अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा था, क्या अब सत्ता की राजनीति इसे पाताल लोक से भी नीचे गिरा देगी? यह देश के राजनीतिक इतिहास के सबसे काले ‘काले दिनों’ में से एक है। आज पूरा देश आक्रोशित है, और लोकतंत्र व्यथित है।

सम्बंधित ख़बरें

बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं… बंगाल हिंसा पर चुनाव आयोग सख्त; माहौल खराब करने वालों पर कार्रवाई का निर्देश

बंगाल के चुनावी नतीजों के बाद दहला कोलकाता, टीएमसी दफ्तर पर चला बुलडोजर, बवाल पर सीईसी ने दिया ये आदेश

पश्चिम बंगाल में भारी बवाल! TMC पार्टी कार्यालयों में की तोड़फोड़, फिर लगाई आग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

बंगाल में सत्ता बदलते ही इन 5 कंपनियों की हो गई मौज, रॉकेट की रफ्तार से भागे शेयर, कोलकाता से है खास कनेक्शन

अखिलेश ने किया समर्थन

अखिलेश यादव ने इसे उत्तर प्रदेश चुनाव से जोड़ते हुए लिखा था, चुनावी प्रक्रिया के नाम पर, आज बंगाल में वोटों की गिनती के दौरान केंद्रीय बलों का जिस तरह से दुरुपयोग हुआ है, वह ठीक वैसी ही धांधली है जैसी 2022 के UP विधानसभा चुनावों के दौरान अधिकांश जगहों पर की गई थी, जिसके प्रत्यक्ष गवाह कन्नौज विधानसभा क्षेत्र रहे थे। इसके बाद, 2024 के लोकसभा चुनावों में फर्रुखाबाद में भी इसी अत्यंत निंदनीय मॉडल को दोहराया गया। हर कोई जानता है कि क्या हुआ है और सच्चाई क्या है, और किस तरह जनमत की सरेआम लूट की गई है।

यह भी पढ़ें – पश्चिम बंगाल में भारी बवाल! TMC पार्टी कार्यालयों में की तोड़फोड़, फिर लगाई आग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

अखिलेश और ममता बनर्जी के मजबूत रिश्ते

माना जाता है कि अखिलेश यादव को स्टालिन और ममता बनर्जी से काफी सपोर्ट मिल चुका है। 7 फरवरी 2022 को अखिलेश यादव की मदद के लिए ममता बनर्जी कोलकाता से लखनऊ आई थी और उनकी पार्टी के लिए जनसभा भी की थी। अखिलेश ने भी ममता बनर्जी के कहने पर यूपी की एक लोकसभा सीट तृणमूल कांग्रेस को दी थी। अपने रिश्तों को बनाए रखने के लिए ममता बनर्जी को इंडिया गठबंधन में मजबूती देने में अखिलेश उनका साथ निभा सकते है।

Akhilesh yadav to repay mamata banerjee debt meeting in kolkata today

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 06, 2026 | 09:38 AM

Topics:  

  • Akhilesh Yadav
  • Assembly Election 2026
  • Mamata Banerjee
  • West Bengal
  • West Bengal Assembly Election

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.