इन योगासन से इम्यूनिटी होगी मजबूत, फेफड़ों में नहीं होगा संक्रमण
एक्सपर्ट्स का मानना है कि प्रदूषण से बचाव के लिए हमारी इम्यूनिटी मजबूत होना जरूरी है।
हेल्दी लाइफस्टाइल इम्यूनिटी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाती है।
योग के जरिए फेफड़ों को मजबूत बनाया जा सकता है और प्रदूषण से बचा जा सकता है।
ताड़ासन बैलेंस मेंटेन करने के साथ दिमाग को रिलेक्स और स्ट्रेस कम करना है।
इससे से इम्यूनिटी बढ़ती है और नर्व्स मजबूत होती हैं।
पवनमुक्तासन फेफड़ों के फैलाव पर पूरा दबाव डालकर फेफड़ों को स्ट्रेच करता है, जिससे सांस लेने में कोई दिक्कत नहीं होती है।
मकरासन फेफड़ों में जमाव से राहत देता है और रीढ़ और पैरों की मांसपेशियों को आराम देता है।
भुजंगासन फेफड़ों और पेट के विभिन्न अंगों को मजबूत बनाने के अलावा लीवर के सुचारू कामकाज में भी मदद करता है।
इससे रीढ़ की हड्डी को स्वस्थ रखने से नसें मजबूत होती हैं और इम्युनिटी बढ़ती है।
इसके अलावा वज्रासन, गोमुखासन और ओम उच्चारण जैसे योग मुद्रासन भी इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है।
