World Heart Day 2023: जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और इस वर्ष की थीम!
World Heart Day पर हृदय रोग के जोखिम को कम करने और लोगों को हृदय संबंधी चुनौतियों से बचने और उसका इलाज करने की सलाह देने के उद्देश्य से कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
Medical heart cardiology
प्रतिवर्ष Heart Day की एक खास थीम होती है, जिसके मुताबिक इस दिन को मनाते हैं।
World Heart Day 2023 का थीम है 'दिल को किस तरह से सेहतमंद या हेल्दी रखें और दिल को जानें।'
दिल को जानें से अर्थ यह है कि अगर हार्ट अटैक, या आपको किसी तरह की दिक्कत हो रही है तो इन छोटे-छोटे संकेत को पहचानें।
अपने दिल को जानें क्योंकि दिल जब किसी भी खतरे में होता है तो वह अपनी तरफ से पूरी कोशिश करता है कि आपकी जान बच जाए।
दुनिया में पहली बार विश्व हृदय दिवस 24 सितंबर 2000 को मनाया गया था। तब विश्व स्वास्थ्य महासंघ के पूर्व अध्यक्ष एंटोनी बार्ड डी लूना को विश्व हृदय दिवस मनाने का विचार आया।
बाद में 2012 से 2025 तक 25 फीसदी वैश्विक मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाने का फैसला लिया गया।
हृदयाघात या दिल से जुड़े अन्य रोगों के मामलों की बढ़ती संख्या के कारण लोग हृदय संबंधी मुद्दों से प्रभावित हो रहे हैं।
लोगों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति सचेत करने के लिए विश्व हृदय दिवस मनाते हैं।
Disclaimer: इस लेख में बताए गए तरीकों और सुझावों को लागू करने से पहले कृपया किसी डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
