पुरानी कब्ज से छुटकारा दिला सकता है आंवला, आजमाएं ये उपाय!
डॉक्टरों की दवा से तुरंत तो राहत मिल जाती है, लेकिन बाद में यह अन्य समस्याओं का कारण भी बन जाता है।
पेट की समस्याओं में आंवला सबसे कारगर है। इसके सेवन से न सिर्फ कब्ज की समस्या से राहत मिलती है, बल्कि पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है।
आंवले में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जिससे हमारे शरीर का पाचन तंत्र बेहतर होता है। ऐसे में आंवले का सेवन करने से मल त्यागने में आसानी होती है।
अगर आपको खाली पेट सुबह पानी पीने में परेशानी होती है, तो पानी के साथ एक चम्मच आंवला पाउडर का सेवन करें। ये पेट के लिए काफी हद तक फायदेमंद हो सकता है।
Amla powder with raw Amla, it's an Ayurvedic alternative medicine
आंवले के पाउडर को पानी में उबालें, फिर इसमें शहद मिलाएं और नियमित रूप से सुबह खाली पेट इसका सेवन करें, इससे कब्ज की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।
उबले हुए आंवले का सेवन करने से पेट में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और पाचन क्रिया मजबूत होती है।
Amla, Amla Murabba, good for health, Good for hair
दस्त, उल्टी, मतली, एसिडिटी, अपच और सूजन जैसी पाचन समस्याओं को दूर करने में भी आंवले का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है।
Disclaimer: इस लेख में बताए गए तरीके, विधि और सुझावों को लागू करने से पहले कृपया डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
