सुबह खाली पेट चाय पीने से हो सकती हैं कई समस्याएं
ज्यादा चाय पीने वाले लोगों में गैस, खट्टी डकार और एसिडिटी की समस्या आम तौर पर देखी जाती है।
सुबह चाय या कॉफी पीने के बाद सबसे पहले मुंह के बैक्टीरिया शुगर को तोड़ते हैं, जिससे शरीर में एसिड का स्तर बढ़ जाता है।
खाली पेट चाय पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ सकती है।
सीने में जलन की समस्या आमतौर पर उन लोगों में देखी जाती है जो खाली पेट चाय पीते हैं।
चाय पीने से सीने में लंबे समय तक जलन और गैस बनी रहती है, जिससे अल्सर हो सकता है।
खाली पेट चाय पीने से मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है।
इससे पाचन क्रिया खराब हो जाती है और पाचन तंत्र खराब होने से शारीरिक विकास प्रभावित होता है।
ज्यादा चाय पीने से दांतों में पीलापन आ सकता है और कैविटी की समस्या भी हो सकती है।
चाय में पाया जाने वाला कैफीन शरीर से पानी को धीरे-धीरे सोखता है।
ज्यादा चाय पीने से नींद की कमी, तनाव, त्वचा संबंधी समस्याएं और कई अन्य समस्याएं होने लगती हैं।
चाय पीने से हृदय की धमनियां सिकुड़ने लगती हैं और बीपी बढ़ने लगता है।
ज्यादा चाय पीने से शरीर में हार्मोनल असंतुलन हो जाता है, जिससे कील-मुंहासों की समस्या हो जाती है।
चाय में टैनिन की मात्रा बहुत अधिक होती है, इसलिए गर्भावस्था के दौरान ज्यादा चाय नहीं पीनी चाहिए।
