राम भक्ति में लीन हुई कंगना रनौत, राम नाम की साड़ी पहनकर पहुंचीं अयोध्या
22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हुआ है। इस दिन का गवाह बनने के लिए तमाम दिग्गज हस्तियां पहुंची हैं। एक्ट्रेस कंगना भी राम की भक्ति में लीन अयोध्या में नजर आईं।
Photo: Instagram
अयोध्या में कंगना का पूरा लुक राममय नजर आया।
Photo: Instagram
रामनाम साड़ी पहनकर कंगना अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचीं।
Photo: Instagram
एक्ट्रेस ने अपने लुक को सोने के गहने, जूड़ा और बड़ी लाल बिंदी से पूरा किया था।
Photo: Instagram
अयोध्या पहुंचते ही कंगना ने हनुमानगढ़ी के दर्शन किए और वहां झाड़ू भी लगाई।
Photo: Instagram
हनुमान गढ़ी पहुंचने से पहले कंगना ने परम पूज्य श्री रामभद्राचार्य जी से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।
Photo: Instagram
कंगना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर राम मंदिर की झलक दिखाते हुए तस्वीरों की एक श्रृंखला साझा की है।
Photo: Instagram
कंगना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, 'यही जन्मभूमि है परम पूज्य श्री राम की...जय श्री राम.'
Photo: Instagram
तस्वीरों कंगना रनौत को मंदिर के सामने पोज देते हुए सजी-धजी अयोध्या की तुलना देवलोक से की है।
