Gmail को सुरक्षित रखने के लिए करें ये काम
क्यों है खतरा?
आज के समय में अगर आपने अपनी प्राइवेसी का ध्यान नहीं रखा, तो हैकर्स आपके Gmail अकाउंट को आसानी से निशाना बना सकते हैं।
Gmail क्यों है इतना जरूरी?
आपका Gmail सिर्फ मेल तक सीमित नहीं है, बल्कि यह YouTube, Google Drive, Photos और यहां तक कि बैंकिंग डिटेल्स से भी जुड़ा होता है।
हैकिंग से बचाव क्यों जरूरी?
अगर Gmail हैक हो गया, तो आपकी पर्सनल जानकारी, फोटो, डॉक्यूमेंट और फाइनेंशियल डिटेल्स खतरे में पड़ सकती हैं।
मजबूत पासवर्ड बनाएं
हमेशा ऐसा पासवर्ड रखें जिसमें अक्षर (A-Z), अंक (0-9) और स्पेशल कैरेक्टर (@, #, $) शामिल हों। आसान पासवर्ड रखने की गलती न करें।
पासवर्ड कभी शेयर न करें
अपना पासवर्ड किसी के साथ शेयर न करें, चाहे वह कितना भी भरोसेमंद क्यों न लगे।
टू-स्टेप ऑथेंटिकेशन ऑन करें
अपने अकाउंट में टू-स्टेप वेरिफिकेशन जरूर ऑन करें। इससे लॉगिन के समय एक अतिरिक्त सुरक्षा लेयर मिलती है।
संदिग्ध लिंक से रहें दूर
अगर किसी अनजान ईमेल में लिंक या अटैचमेंट मिले, तो उस पर क्लिक करने से बचें। यह हैकिंग का सबसे आम तरीका है।
Active Devices जरूर चेक करें
myaccount.google.com पर जाकर चेक करें कि आपका अकाउंट किन-किन डिवाइस पर लॉगिन है। किसी अनजान डिवाइस को तुरंत हटाएं।
आखिरी सलाह
अगर आप अपने Gmail अकाउंट को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो इन सभी बातों को गांठ बांध लें। छोटी सी लापरवाही आपको बड़ी परेशानी में डाल सकती है।

