जानिए क्यों फूलती है बैटरी और कैसे बच सकते हैं नुकसान
बैटरी फूलना क्या होता है?
जब बैटरी के अंदर गैस जमा हो जाती है, तो वह फूलने लगती है यह बेहद खतरनाक संकेत है
कारण 1: ज्यादा गर्मी
फोन को गर्म जगह पर रखने से बैटरी में रासायनिक प्रतिक्रिया तेज होती है और गैस बनने लगती है
कारण 2: खराब मैन्युफैक्चरिंग
बैटरी में मौजूद अशुद्धियां इलेक्ट्रोलाइट से रिएक्ट करके गैस बनाती हैं, जिससे बैटरी फूल जाती है
कारण 3: गलत चार्जर
सस्ता या गलत चार्जर इस्तेमाल करने से ओवरचार्जिंग और हीट बढ़ती है, जो बैटरी को नुकसान पहुंचाती है
कारण 4: बार-बार चार्जिंग
ज्यादा चार्जिंग से इलेक्ट्रोलाइट खराब होता है और गैस बनती है, जिससे बैटरी फूलती है
क्यों खतरनाक है ये?
फूली हुई बैटरी में शॉर्ट सर्किट, आग या ब्लास्ट का खतरा होता है इसे नजरअंदाज न करें
ऐसे बचाएं अपनी बैटरी
गर्मी से दूर रखें, ओरिजिनल चार्जर इस्तेमाल करें, 50-60% चार्ज में स्टोर करें
सिलेंडर बैटरी क्यों सुरक्षित?
इनमें गैस बाहर निकलने के वेंट होते हैं, जिससे दबाव नहीं बढ़ता और बैटरी सुरक्षित रहती है
नई टेक्नोलॉजी से मिलेगी राहत
नई बैटरी टेक्नोलॉजी से सूजन कम होगी लेकिन अभी सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है, अगर आपकी बैटरी फूल रही है, तो तुरंत बदलें!

