वॉकिंग और रनिंग के हैं अलग-अलग फायदे, जानें दोनों में क्या है अंतर?
टहलना शरीर के लिए सबसे अच्छा व्यायाम है।
वॉकिंग कहीं भी की जा सकती है, लेकिन नॉर्मल चलने को वॉकिंग समझने की गलती ना करें।
वॉक करते समय आपको पूरे फोकस के साथ कम से कम आधे घंटे तक लगातार चलना होगा, तभी आप वॉक का फायदा उठा पाएंगे।
कोशिश करें कि सुबह के समय वॉकिंग करें, इससे शरीर को स्वच्छ और ताजी हवा भी मिलेगी।
शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए वॉकिंग अच्छा ऑप्शन होता है।
वॉकिंग से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
रनिंग दिल के लिए एक बेहतर एक्सरसाइज है।
वजन कम करने के लिए दौड़ना अधिक लाभदायक है, क्योंकि इससे शरीर की चर्बी और कैलोरी जल्दी बर्न होती है।
दौड़ने से डायबिटीज का खतरा कम होता है और इंसुलिन बनने की प्रक्रिया बेहतर होती है।
तेज गति से चलने से हृदय रोग का खतरा 9.3 प्रतिशत तक कम हो जाता है।
दौड़ने से शरीर में रक्त का प्रवाह तेज होता है, जो हार्ट के लिए बेहतरीन व्यायाम है।
रोजाना 10 हजार कदम चलने से कई गंभीर बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
