बच्चों के दिल के लिए खतरनाक है ज्यादा फोन देखना, बढ़ सकती है ये बीमारी
आजकल बच्चे मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट, टीवी हर जगह इलेक्ट्रॉनिक स्क्रीन से घिरे रहते हैं।
लेकिन ज्यादा स्क्रीन टाइम बच्चों के स्वास्थ्य को कई तरह से नुकसान पहुंचाता है।
स्क्रीन टाइम ज्यादा होने के कारण बच्चे काफी देर तक एक ही जगह बैठे रहते हैं।
बच्चों में आउटडोर खेलों की आदत कम होने के कारण कम उम्र से ही उनमें मोटापा बढ़ रहा है।
बच्चे बिस्तर पर लेटे हुए भी मोबाइल फोन में ही लगे रहते हैं।
स्क्रीन से निकलने वाली किरणें बच्चों के मस्तिष्क के नींद चक्र को अनियमित बना देती हैं।
इससे अनिद्रा की समस्या को बढ़ावा मिलता है।
स्क्रीन के सामने ज्यादा समय बिताने वाले बच्चों के व्यवहार में अलग बदलाव देखा जा सकता है।
ऐसे बच्चों के व्यवहार में काम में रुचि न होना, एकाग्रता की कमी और लोगों से दूर रहना जैसे लक्षण देखे जाते हैं।
अमेरिकन एकेडमी ऑफ चाइल्ड एंड एडोलसेंट साइकिएट्री के अनुसार, ये बच्चे अपने परिवार और दोस्तों के प्रति भी बहुत आक्रामक हो जाते हैं।
बहुत देर तक एक ही स्थिति में रहने से गर्दन, पीठ दर्द, सिरदर्द और स्पोंडिलोसिस जैसी समस्याएं होने लगती हैं।
स्टडी के मुताबिक, स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने से बच्चों में डिप्रेशन जैसी मानसिक बीमारियां बढ़ती हैं।
