वायरल फीवर में आजमाएं ये घरेलू उपाय, जल्द मिलेगी राहत
बदलते मौसम में शरीर का तापमान बार-बार बदलने लगता है, जिससे वायरल फीवर होने लगता है।
ऐसे में आप कुछ घरेलू उपायों से वायरल फीवर से खुद को बचा सकते हैं।
बदलते मौसम में इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि तरल पदार्थों का सेवन कम से कम करें।
Chicken drumsticks fried in boiling oil. Thai street food.
शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए जितना हो सके नारियल पानी, घर पर बने फ्रूट जूस और पानी का सेवन करें।
वायरल फीवर से बचने के लिए घर के किसी कोने में यदि पानी जमा हो तो उसे तुरंत साफ करें। इससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियां पनपने का डर रहता है।
बदलते मौसम में मार्केट में बनी हुई अनहाइजेनिक चीजों का सेवन बिल्कुल भी न करें।
वायरल फीवर को हल्के में लेना बड़ा जोखिम लेने जैसा है, इसलिए भीड़-भाड़ वाली जगहों पर हमेशा मास्क का इस्तेमाल करें।
औषधीय गुणों वाले तुलसी और दालचीनी को पानी में उबालकर सुबह खाली पेट पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है।
अजवाइन को पानी में उबालकर पीने से वायरल फीवर से काफी राहत मिलती है।
Disclaimer: इस लेख में बताए गए तरीके, विधि और सुझावों को लागू करने से पहले कृपया डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
