40-50 की उम्र के बाद भी सिंगल हैं बॉलीवुड ये सितारे!
जानिए उन बॉलीवुड सितारों के बारे में जो आज तक शादी के बंधन में नहीं बंधे।
इस लिस्ट में सलमान खान का नाम सबसे ऊपर आता है।
कई अफेयर्स के बावजूद 58 साल के सलमान खान ने अभी तक शादी नहीं की है।
52 साल की होने के बावजूद तब्बू आज भी कुंवारी हैं। हालांकि, आज भी वह अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं।
बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना ने भी सिंगल है। एक बातचीत में उन्होंने कहा था कि वह कभी शादी नहीं करेंगे और हमेशा अविवाहित रहेंगे।
अभिनेता तुषार कपूर भी अभी तक अविवाहित हैं। हालांकि, वह सरोगेसी की मदद से एक बच्चे के पिता हैं और बेहद खुश हैं।
अभिनेत्री अमीषा पटेल ने भी शादी नहीं की है। उनके मुताबिक, 'मैं सिंगल हूं और सिंगल रहकर खुश हूं। मुझे फिलहाल किसी रिश्ते में कोई दिलचस्पी नहीं है।'
बॉलीवुड के हैंडसम हंक में से एक डिनो मोरिया 48 साल की उम्र में भी सिंगल हैं।
