सलमान और शाहरुख के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद भी बॉलीवुड से बनाई दूरी
बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा आज यानी 31 जनवरी को 49 साल की हो गई हैं।
प्रीति जिंटा बॉलीवुड का एक ऐसा नाम है, जिन्होंने अपनी मेहनत से बॉलीवुड में एक मुकाम हासिल किया है।
preity zinta
हिमाचल प्रदेश में जन्मी प्रीति जिंटा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 1998 में फिल्म 'दिल से' से की थी।
पहली ही फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।
इसके बाद प्रीति ने फिल्म 'सोल्जर' और 'क्या कहना' अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया।
इस फिल्म से उन्हें काफी स्टारडम मिला और उनका करियर नई ऊंचाइयों पर जाने लगा।
फिर एक्ट्रेस ने हिंदी सिनेमा को 'दिल चाहता है', 'कल हो ना हो', 'वीर जारा', 'कभी अलविदा ना कहना' जैसी कई यादगार फिल्में दीं।
लेकिन फिर प्रीति की जिंदगी में कुछ ऐसा हुआ कि उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली।
कहा जाता है कि फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' की शूटिंग के दौरान सलमान और रानी मुखर्जी को अंडरवर्ल्ड डॉन से धमकी भरे फोन आते थे।
इन फोन कॉल्स में तीनों स्टार्स से 50 लाख रुपये की डिमांड की गई और मामला पुलिस तक पहुंच गया।
लेकिन सिर्फ प्रीति ही कोर्ट में गवाही देने के लिए राजी हुईं और इसके बाद एक्ट्रेस ने कोर्ट में बिल्कुल यही बात कही।
यहीं से प्रीति जिंटा का करियर डगमगाने लगा और धीरे-धीरे एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री से दूरी बना ली।
एक्टिंग छोड़ने के बाद प्रीति ने 2016 में अमेरिकन जीन गुडइनफ से शादी कर ली और आज दोनों एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं।
