बारिश में चिपचिपे बाल से छुटकारा दिलाएंगें ये घरेलू नुस्खे
बारिश में नमी की वजह से बाल बहुत चिपचिपे होने लगते हैं. इस चिपचिपेपन को दूर करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में जानकारी दे रहे है।
बारिश का असर
All Source:Freepik
बारिश के पानी का असर त्वचा और बालों पर पड़ता है। स्किन केयर प्रॉडक्ट्स से भी फायदा नहीं होता है।
घरेलू नुस्खे
बारिश में नमी की वजह से बालों में चिपचिपापन होता है इसे दूर करने के लिए ये घरेलू नुस्खे काम आते है।
नींबू का रस
नींबू में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो बालों की चिपचिपाहट को कम करने में काफी मददगार होते हैं।
एप्पल साइडर विनेगर
एप्पल साइडर विनेगर बालों के पीएच लेवल को संतुलित रखता है और चिपचिपाहट को दूर करता है।
एलोवेरा जेल
बालों से चिपचिपाहट को दूर करने के लिए एलोवेरा जेल सही होता है। इसे आप शैम्पू में मिलाकर लगाएं।
बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा बालों से अतिरिक्त तेल को सोख लेता है और बालों को साफ और मुलायम बनाता है।
टी ट्री ऑयल
इसमें पाए जाने वाले तत्व बालों से अतिरिक्त तेल हटाने में मदद करते हैं। शैम्पू में टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदें मिलाकर लगाएं।

